शनिवार, 23 नवंबर 2024

राजस्थान उपचुनावों की जीत में पूजा छाबड़ा सिरमौर नेता बनी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान विधानसभा उप चुनावों में रामगढ़ से सुखवंतसिंह की जीत में पूजा छाबड़ा का चुनावी कार्य और जनसंपर्क ऐसा रहा कि वह राजस्थान की सिरमौर नेता बन कर छा गई। 

* आज अपने चुनावी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भरोसे पर खरी साबित हुई पूजा छाबड़ा जीत के  समारोह में मुख्यमंत्री के बराबर खड़ी हुई बधाईयाँ ले रही थी। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ही जिम्मेदारी सौंपी और पूजा रामगढ़ में जनसंपर्क में लोगों को प्रभावित करने में सफल रही। रामगढ़ में महिलाओं में पूजा छाबड़ा के मिलन और प्यारी मधुर बोली का जादू खूब चला। 







* भाजपा को पूजा छाबड़ा के रूप में राज्य स्तरीय महिला नेता मिल गई है जिसका लाभ आगे भविष्य में भाजपा को भरपूर मिलना निश्चित है। अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आज भाजपा के हर नेता और संगठन पदाधिकारियों तक सीधी पहुंच और संपर्क हैं। सन् 2028 के विधानसभा चुनाव तक पूजा छाबड़ा एक बड़ी नेता के स्तर पर होगी।

पूजा छाबड़ा के ससुर स्व.गुरूशरण छाबड़ा एक आंदोलनकारी संघर्षशील नेता थे जिन्होंने श्रीगंगानगर जिले में  ( जब हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ शामिल थे) अनेक आंदोलनों में शामिल हुए और स्वयं ने भी चलाए। किसान आंदोलन सन्1969 में जेल में रहे। सन्1972 से राजकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ में खुलवाने का आंदोलन चलाया। सन्1977 में सूरतगढ़ से जनता पार्टी से विधायक बने। सन्1977 में सूरतगढ़ में राजकीय महाविद्यालय खुला जो अब स्व.गुरूशरण छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय के नाम से है। सन् 1975 में कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी काल में लगाए आपातकाल का विरोध किया। राजस्थान में आपातकाल के विरोध में गुरूशरण छाबड़ा के  नेतृत्व में 26 जून 1975 को पहली एकमात्र सभा हुई। 15 अगस्त 1975 को श्रीगंगानगर जेल में राजनैतिक बंदी घोषित कराने के लिए आमरण अनशन किया। प्रशासन ने सभी आपातकाल विरोधियों को राजनैतिक माना और बी श्रेणी घोषित किया। राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी और लोकपाल की मांग के आमरण अनशन में जयपुर में 3 नवंबर 2015 को शहीद हो गये। सास स्व.आशा भारती भी संघर्ष शील रही। 

* शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने शराबबंदी कार्यक्रम चलाते सूरतगढ़ को अपना आवासीय  कार्य क्षेत्र बनाया हुआ है। सूरतगढ़ को जिला बनाओ संघर्ष में पूजा एक महत्वपूर्ण नेता साबित हुई। लू के थपेड़ों में शराबबंदी के लिए ग्रामों में घूमती रही।०0०

23 नवंबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 61 वर्ष.

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

********











शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

छातीकूटो:बेचारे छाती कूटने वाले:अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश कालवा का फिर बैठना.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 नवंबर 2024.छ

"शहर में नयो छातीकूटो हो गयो।"

राजस्थान उच्च न्यायालय की डबल बैंच के 21 नवंबर 2024 के निर्णय के कुछ ही घंटे बाद आदेश की प्रति आने पर अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने ओमप्रकाश कालवा को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कराया था।

* कुछ सोशल साइट ग्रुप लिखारों के लिए यह छातीकूटा हो गया कि ईओ ने गलत किया। उसे डीएलबी के आदेश की प्रतीक्षा करनी थी। ये लिखारे अपने आपको अधिक पढे लिखे और कानून के जानकार समझते हैं। 

👍 छातीकूटों को सुझाव।

👌 यदि ईओ द्वारा ओमप्रकाश कालवा को उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कार्यभार सौंपना गलत है तो यहां ग्रुपों में बुद्धिमान बनने से पहले पद ग्रहण का आदेशपत्र तैयार हुआ उसको पढना चाहिए कि उसमें क्या लिखा गया। 

👌 यदि ईओ ने गलत किया तो प्रभावित होने वाले पहले तो उच्च न्यायालय में जाने वाले कालवा को हटाने की दिनरात कोशिश करने वाले कांग्रेसी पार्षद परसराम भाटिया, बसंतकुमार बोहरा आदि हैं। इसके बाद अध्यक्ष की सीट पर वर्तमान में बैठे जगदीश मेघवाल (भाजपा) हैं। ये प्रभावित होने वाले उच्च न्यायालय में जा सकते हैं और डीएलबी को शिकायत कर सकते हैं लेकिन इनमें से किसी ने कुछ नहीं कहा है। 

👌👌 इसके बाद कोई भी नागरिक यह समझता है कि उसके अधिकारों पर चोट पहुंची है ईओ ने कार्यभार गलत संभलाया है तो वह भी उच्च न्यायालय में जा सकता है और डीएलबी में शिकायत भी कर सकता है।


👍 बेचारे छाती कूटने वाले 👌


वाट्सएप ग्रुप में लिखने से तो कुछ भी होने वाला नहीं क्योंकि यहां लिखने से तो कालवा हटने वाला नहीं। 

👌 छातीकूटा जोर से करो या जोरदार हो जाएगा सो एक जोरदार तथ्य यह है कि पूजा शर्मा ने बहुत हंसते हंसाते कालवा को अध्यक्ष पदभार ग्रहण कराया। छाती कूटने वालों के लिए उनकी नजरों में कि एक तो पूजा ने कार्यभार गलत संभलाया ऊपर से हंसते हुए संभलाया। उस समय के दो फोटो यहां दिए जा रहे हैं। अब फैसला करें कि केवल ग्रुपों में छातीकूटा करना है या अदालत में जाना है या शिकायत करनी है? 



* वैसे एक बात जान लेनी चाहिए कि उच्च न्यायालय में सरकारी वकील खड़ा था का मतलब सरकार ही खड़ी थी।

👌 ओमप्रकाश कालवा के लिए छातीकूटा करने वाले परसराम भाटिया के घोटालों पर भी कभी छाती कूट लेते।अनेक घोटालों में पंप हाऊस की जमीन का पट्टा बनाने का घोटाला, तूड़ी का टेंडर रेट से अधिक भुगतान घोटाले पर ही छातीकूटा कर लेते।०0०

******




 

डीएलबी सतर्कता द्वारा नगरपालिका स्टोरकीपर की जांच:लाखों के घोटाले के आरोप.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 नवंबर 2024. नगरपालिका के स्टोरकीपर कमल सोनी पर लाखों रूपये घोटाले का आरोप है। 

स्वायत्त शासन विभाग को स्टोरकीपर के विरूद्ध तूड़ी के टेंडर दर से भी अधिक दर से भुगतान के आरोप सहित पांच आरोपों की सूचना मिल रही है। तूड़ी के रेट निविदा में प्रति क्विंटल 810 रूपये न्यूनतम आए थे। अधिक दर 850 रूपये थी। न्यूनतम दर 810 रू के सप्लायर को 840 रू.प्रति क्विंटल भुगतान कर दिया गया।

👌 शर्मनाक आश्चर्य यह है कि इस घोटाले के समाचार प्रकाशित होने पर भी कोई गौ भक्त, गौ संरक्षक संगठन पदाधिकारी नहीं बोला। कोई राजनैतिक नेता तथा दल भी नहीं बोला। किसी नेता ने इस भ्रष्टाचार पर शिकायत नहीं की। परसराम भाटिया ( कांग्रेस) को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था तब उनके कार्यकाल में यह तूड़ी घोटाला हुआ।

* सहायक निदेशक (सतर्कता) विनीतकुमार सुखाड़िया के आदेश पर यह जांच उप निदेशक क्षेत्रीय बीकानेर द्वारा की जाने की सूचना है। आदेश 21 अक्टूबर 2024 को दिए गये थे। ०0०

******







गुरुवार, 21 नवंबर 2024

राजस्थान उच्च न्यायालय ने कालवा को अध्यक्ष पद पर फिर बैठाया






* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 21 नवंबर 2024.

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के मुख्य न्यायाधीश मनीन्द्र श्रीवास्तव एवं मुन्नुरी लक्ष्मण की डबलबैंच ने आज विशेष अपील पर सुनवाई कर एकल पीठ के निर्णय को स्थगित कर दिया जिससे ओमप्रकाश कालवा फिर से नगरपालिका अध्यक्ष पद पर आसीन हो गये।

एकल पीठ ने राज्य सरकार के द्वारा ओमप्रकाश कालवा को राज्य सरकार द्वारा सस्पेंशन रद्द कर बहाल किए जाने के आदेश को अस्वीकार करते हुए सस्पेंशन आदेश को कायम रखा था। एकल पीठ ने फैसले में लिखा था कि राज्य सरकार कार्य कराने के लिए किसी को अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। इस पर भाजपा के पार्षद जगदीश मेघवाल को वरिष्ठ होने के कारण 6 नवंबर को कार्यवाहक नियुक्त किया। आदेश का मालुम देरी से लगा और 11 नवंबर को जगदीश मेघवाल को कार्यभार ग्रहण कराया गया। जगदीश मेघवाल कुल 11 दिन कार्यवाहक अध्यक्ष रहे।

* उच्च न्यायालय की एकल पीठ के निर्णय के विरुद्ध ओमप्रकाश कालवा ने राजस्थान उच्च न्यायालय की डबल बैंच में अपील कर दी थी जिसका निर्णय आज 21 नवंबर 2024 को हुआ। कालवा की ओर से एडवोकेट गोपाल बॉस ने महत्वपूर्ण तथ्यात्मक बिंदु रखे जिस पर एकल पीठ के निर्णय को स्थगित कर दिया गया। इस कारण कालवा पुनः पद पर आसीन हो गये।

गोपाल बॉस ने नये बिंदु रखे जिनमें कहा गया कि ओमप्रकाश कालवा निर्वाचित प्रतिनिधि है। राज्य सरकार के बहाली आदेश में कोई कमी या गलती रही है तो उसके लिए कालवा जिम्मेदार नहीं है। सरकार की गलती का दोष कालवा को नहीं दिया जा सकता। एक निर्वाचित प्रतिनिधि को बहुत अधिक समय तक निलंबित नहीं रखा जा सकता।

* एडवोकेट गोपाल बॉस ओमप्रकाश कालवा के दामाद हैं। पुत्री प्रभा भी उच्च न्यायालय में एडवोकेट रजिस्टर हुई है और वह भी अपने एडवोकेट पति गोपाल बॉस के आरग्युमेंट्स सुनने को न्यायालय में उपस्थित थी।





* राजस्थान उच्च न्यायालय की डबल बैंच का निर्णय आज आने का किसी को अनुमान ही नहीं था। कुछ शातिर लोगों ने सोशल साइट ग्रुपों में झूठ भी फैलाया कि कालवा जगदीश मेघवाल के अध्यक्ष बनने के विरुद्ध अपील की है। कालवा नगरपालिका पहुंचे तब जगदीश सीट पर थे। दोनों मिले। कालवा ने कहा जगदीश ने जो कार्य शुरु किये हैं जारी रहेंगे और कामों में भी उनकी सलाह साथ रखेंगे।

* ओमप्रकाश कालवा को परसराम भाटिया बसंतकुमार बोहरा ( कांग्रेसी पार्षद) आदि ने कांग्रेस सरकार काल में सीवरेज के गलत भुगतान की शिकायत कर सस्पेंड कराया था। भाजपा सरकार आने पर कालवा जांच के विचाराधीन बहाल कर दिए गये। इस पर परसराम भाटिया आदि ने उच्च न्यायालय में रिट लगाई। कालवा फिर सस्पैंड हो गये। अब 21 नवंबर 2024 को सीट पर आना बहुत मायने रखता है। हालांकि 25 नवंबर तक ही कार्यकाल होने और प्रशासक लगाए जाने की संभावना है।

* कालवा के पद पर आसीन होने की खुशियां मनाई गई। पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं मित्रों लोगों आदि ने पूर्व विधायक राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया के आवास और पालिका कार्यालय के आगे पटाखे बजाए। कालवा को मालाएं पहना कर सीट पर स्वागत किया गया। मिठाइयां खिलाई गयी। कालवा भी कासनिया निवास गये और बधाई दी। पार्षदों ने कालवा से जोरदार शब्दों में कहा कि जो कार्य करने हैं सख्ती बरतते हुए शीघ्र ही करें क्योंकि कार्यकाल की अवधि कम है।०0० 






मंगलवार, 19 नवंबर 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रद्युमन शर्मा का निधन:यादें

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 नवंबर 2024.

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रद्युमन शर्मा का आज तड़के 3 बजे  75 वर्ष की उम्र में हृदयघात के कारण दिल्ली में देहावसान हो गया।

*उनके पार्थिव शरीर को देर रात तक सादुलशहर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 20 नवंबर को सुबह 10 बजे उनके पैतृक निवास सादुलशहर में किया जाएगा।

* शर्मा वर्तमान में भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में सेवारत थे।  इससे पहले श्रीगंगानगर जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके थे।

******

प्रद्युमन शर्मा जी सूरतगढ़ आते तो अवश्य ही हरेक कार्यकर्ता से मिलना होता था। *राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023  से पहले भाजपा नेता नरेंद्र घिंटाला ( अमरपुरा जाटान) भाजपा दिल्ली कार्यालय में मिले तब पहला प्रश्न किया करणीदानसिंह जी के क्या हाल हैं? घिंटाला को मोबाइल पर नं लगवाए। वह वार्ता 17 मिनट चली। घिंटाला ने माना था कि 2-3 मिनट वार्ता होगी। शर्मा जी सूरतगढ़ आते तब समाचारों का भी उल्लेख होता। मैं राजस्थान पत्रिका में और अन्य बड़ी पत्र पत्रिकाओं में उस समय भी लिखा करता था। उनको नमन।

*******

श्रीगंगानगर की धरती के प्रेमी प्रद्युम्न कुमार जी शर्मा पर राजकुमार सोनी श्रीगंगानगर का संस्मरण श्रद्धा लेख.

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°


पार्टी के राष्ट्रीय संगठक श्री प्रद्युम्न कुमार जी का सारा जीवन संघ और पार्टी कार्य को समर्पित रहा।


संघ में प्रचारक का दायित्व निभाने के बाद तत्कालीन प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय ओम जी माथुर भाई साहब ने 1996 के करीब प्रदुमन जी भाई साहब को बीकानेर संभाग के संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपा था और उस समय आपने बीकानेर संभाग में शैशव (शिशु) अवस्था में चल रही पार्टी को जवान बनाने का कार्य किया था।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक का दायित्व निभा रहे आदरणीय प्रदुमन कुमार जी भाई साहब सादुलशहर के रहने वाले हैं और जीवन भर अविवाहित रहे।आपके भाई स्व.श्रीधर जी,बद्री विशाल ने भी वर्षों तक पार्टी ओर समाज सेवा की राह पकड़ रखी हैं। प्रदुमन जी भाई साहब के साथ संगठन में काम करते समय मुझे अनेक खट्टे मीठे अनुभव हुए। आपका असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी,संघ के लिए दुखद तो है ही लेकिन आपका ऐसे समय प्रभु चरणों में विलीन हो जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। क्योंकि इसी 12 नवंबर 2024 को आप गांव 5 एल.एन.पी. श्रद्धेय स्व.सरदार श्री गुरजंट सिंह बराड़ साहब के निधन पर अंतिम अरदास पाठ भोग में शामिल हुए थे।  आपने मुझे दूर से देख आवाज लगाकर बुलाया और फिर काफी देर तक आपसे घर परिवार और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई थी।

     पिछले दिनों दिल्ली में आपसे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आपके कक्ष में मिलना भी हुआ था।उस समय आपका यह पूछना दिल्ली में कोई काम है तो बताएं निश्चित तौर पर परिवार के बड़े बुजुर्ग और गार्जियन की भूमिका को दर्शाता है।

       आपके साथ पहली बार परिचय 1987 में आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर जोधपुर में संघ के 20 दिन के प्रथम वर्ष शिविर में हुआ था।उस समय प्रदुमन जी भाई साहब के पास भंडार का दायित्व था।मुझे आज भी याद है कि शिविर में माननीय श्री सुंदर सिंह भंडारी जी का बौद्धिक हुआ था।उस दौर में विभाग प्रचारक श्याम सुंदर जी भाई साहब,जिला प्रचारक कैलाश जी भाई साहब और प्रवीण जी जैन नगर प्रचारक थे।संघ और पार्टी कार्य के लिए की गई आपकी तपस्या सदैव हमारे स्मृति पटल पर बनी रहेगी।खैर...आपके साथ अनेक यादें जुड़ी हुई हैं, आपका निधन का समाचार बेहद दु:खद है प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पीछे परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति शांति।

#राजकुमार_सोनी_श्रीगंगानगर 

पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर राजस्थान।

09460917989

*******


सोमवार, 18 नवंबर 2024

ईओ पूजा शर्मा द्वारा भाभी का गैरकानूनी प्रमोशन.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 नवंबर 2024.

नगरपालिका में पूजा शर्मा ने 20 फरवरी 2024 को जोईन किया और उसके बाद जो भ्रष्टाचार किए उनमें महा भ्रष्टाचार है कि सफाई कर्मचारी पद पर लगी अपनी सग्गी भाभी बबीता शर्मा का नियम विरुद्ध प्रमोशन किया और अनुचित लाभ देकर नगरपालिका के हितों को व आर्थिक हानि पहुंचाने का कार्य किया। इस प्रमोशन के लिए गलत कागज बनाए मतलब कि कागजों में रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई। भाभी के गलत प्रमोशन पर युनियन नेता नहीं बोलें इसलिए मनीन्दर सारसर और मनोज धौल को भी गैरकानूनी प्रमोशन दिए गये। सीनियर और उच्च शिक्षित को इग्नोर किया गया।

28 अगस्त 2024 की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव नं 8 रखा गया लेकिन उसमें नाम नहीं देकर सभी पार्षदों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक को अंधेरे में रखा और विभाग से धोखा किया।

👌 प्रमोशन की नोटिंग पर तत्कालीन अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने नोट लगाया था कि प्रमोशन नियमानुसार किए जाएं लेकिन भाभी को प्रमोशन देने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार ईओ ने अध्यक्ष कालवा के उस नोट को भी अनदेखा कर दिया। 

👌 इस भ्रष्टाचार में गलत करने और लाभ लेने वाले कानूनी रूप से दोषी होते हैं। इसमें अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा, सफाई कर्मचारी बबीता शर्मा, मनिन्दर सारसर और मनोज धौल के नाम आते हैं। 

👌 नगरपालिका अध्यक्ष पद पर वर्तमान में जगदीश मेघवाल( भाजपा) हैं और ये तीसरी बार पार्षद बने हैं,इनको इस मामले को अति गंभीर मानते हुए आज ही जिलाकलेक्ट्रर और स्वायत्त शासन विभाग निदेशालय को उचित कार्यवाही के लिए पत्र लिख देना चाहिए।

०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार.

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

*******







रविवार, 17 नवंबर 2024

एसीबी मेहरबान दयावान और लालरंग!*शब्द कथा: करणीदानसिंह राजपूत

 


बस,किसी के दिन अधिक अच्छे न आएं। 

एक क्षण में लाल रंग और अधिकारी से अभियुक्त मतलब कुर्सी से जमीन पर! 

हां,अनेक बार हाथ नहीं रंगे जाते। 

दलाल के हाथ रंगे जाते हैं फिर भी गिरफ्तारी हो जाती है।

* जंगल में आग की तरह फैलती है खबर। फलां ट्रैप हो गया। 

* जब एसीबी का स्टाफ हाथ पकड़ता है तब हालात बड़े विचित्र हो जाते हैं।

* किसी को पसीने तो किसी को ठंड लगने लगती है।

** किसी को शौच तो किसी को पेशाब का जबरदस्त दबाव। वो कहता है पैंट में ही निकल जाएगा। जल्दी कर लेने दो। एसीबी स्टाफ कहता है बस पहले हाथ धुलादें। फिर लघुशंका दीर्घशंका सभी कर लेना।

* साथ बैठ कर चाय ठंडा पीने वाले हों या शाम को ढक्कन खुलवाने वाले एकदम खास पत्रकार एसीबी कार्यवाही पर फोटो और विडिओ बनाते हैं।

* एसीबी वाले आते हैं तो पता ही नहीं चलता कि दफ्तर में कौन कौन कहां कहां घुसे हैं? दफ्तर के बाहर जहां दलाल हो,उसकी निगरानी कब से हो रही हो,मालुम ही नहीं पड़ता। 

* रूपये देने वाला तंग परेशान होकर भी बहुत प्यारी बातें करता है। बस,मेरा काम कर दो। मोल भाव करता है और यह सब होता रहता है रिकॉर्ड। 

** जरूरी नहीं कि एसीबी नोटों से ही पकड़े। दफ्तर के सरकारी कागजों दस्तावेजों में कूट रचना से भी पकड़ लेता है। 

* जब हस्ताक्षर लाख दो लाख का हो इससे भी ज्यादा का हो तो कोई दिन एसीबी के लिए अच्छा भी हो सकता है। 

* न जाने आज सुबह किसका मुंह पहले देखा? जवाब में आता है कि मुंह तो स्वयं का ही देखा था दर्पण में।

👌 इतना ध्यान भी होना ही चाहिए कि एसीबी औरतों पर भी पूरी मेहरबान होता है, सारे कागजात गिरफ्तारी बरामदगी के खूब प्यार से बनाते हैं कि परेशानी नहीं होने देते। समझलो कि एसीबी वाले दयावान भी पूरे होते हैं। चाय पानी रोटी बिछावन ओढावन नहाना धोना सब करवाते हैं। इन सभी सेवाओं के बाद न्यायालय में पेश करते हैं। जो पकड़े गये हैं, उनसे पूछ लो तो यही उत्तर मिलेगा कि एसीबी तकलीफ नहीं होने देता। 

अधिकारी रिश्वत के रूपये रख

 कर भूल जाए कि पता नहीं कहां रख दिए,लेकिन एसीबी को गंध आ जाती है और नजरें दीवार के पार भी देख लेती हैं।

👌 तो फिर रोजाना कैलैंडर और तारीख देखें। न जाने कब वक्त का मिजाज बदल जाए।०0०

17 नवंबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 61 वां वर्ष,

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

******







धुंध है या धुआं, हर कोई खोया यहां. कविता- दीप्ती कौर

 


*******





यह ब्लॉग खोजें