मंगलवार, 31 मार्च 2020

सूरतगढ़ पालिका ईओ लालचंद सांखला सेवानिवृत


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31मार्च 2020.

राजस्थान स्वायत शासन विभाग निदेशालय के आदेशानुसार नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी लालचंद सांखला  31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए।

पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की उपस्थिति में दोपहर बाद लालचंद सांखला को सेवानिवृत्त किया गया। सांखला ने अपने विदाई भाषण में कहा कि अपने अनुभवों के आधार पर अच्छी सेवा दी और सभी का सहयोग मिला।

कालवा ने कहा कि सांखला के साथ कुछ महीने ही कार्य हुआ लेकिन अच्छा हुआ।

न ए ईओ सुमित माथुर ने भी अपने विचार रखे।

 लालचंद सांखला सूरतगढ़ के निवासी हैं। नगरपालिका में एओ पद पर ईओ का अतिरिक्त कार्य करते रहे। 1 अप्रैल से सुमित माथुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्य भी करेंगे। सुमित माथुर अभी कनिष्ठ अभियंता हैं जो ईओ का अतिरिक्त कार्य करेंगे।

******







ब्लास्ट की आवाज के संपादक महेंद्र सिंह जाटव के निवास पर आग लगी।


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31 मार्च 2020.

पत्रकार महेंद्र सिंह जाटव के घर की रसोईघर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।

आज रात्रि को गैस सिलेंडर से लगी आग से रसोई घर का सामान जल गया। यह घटना करीब 8:00 बजे हुई। आसपास के लोग एकत्रित हुए और पानी डालकर आग बुझाई गई। विभिन्न  स्थानों पर व 108 पर फोन किया गया लेकिन फोन अटेंड नहीं हुआ। 

जाटव ने बताया कि आग लगते ही घर से बाहर आ गए थे।जाटव ने बताया कि सिलेंडर फट जाता तो न जाने कितना नुकसान होता। 

भारत एलपीजी का कनेक्शन है सो उनको फोन किया गया। करीब साढे आठ बजे एजेंसी पहुंची।

सोमवार, 30 मार्च 2020

मेडीकल स्टोर पर ‘‘मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध हैं अथवा नहीं की सूचना लगानी होगी

* करणीदानसिंह राजपूत *

सभी मेडीकल स्टोर संचालको को आदेशित किया गया है कि वह अपने स्टोर पर भारत  सरकार द्वारा निर्धारित दर मास्क 2 प्लाई रूपयें 8 प्रतिनग, 3 प्लाई रूपयें 16 प्रतिनग अनुसार विक्रय करेगें। 

इसी प्रकार हैण्ड सेनेटाईजर निर्धारित दर 200 एमएल 100 रूपयें प्रतिनग व 100 एमएल 50 रूपयें प्रतिनग अनुसार ही विक्रय करेगें।

 उक्त दरें अधिकतम भारत सरकार द्वारा निर्धारित की हुई हैं, अतः इसी दर पर विक्रय किया जावेगा। 

जिन मेडीकल स्टोर के पास उक्त दरों से अधिक एम.आर.पी. का हैण्ड सेनेटाईजर यदि स्टाॅक में उपलब्ध हैं तो वह उसका विक्रय काउण्टर पर केन्द्र अथवा राज्य सरकार के आगामी आदेश से पूर्व नहीं करेगें।

यदि कोई शिकायत किसी मेडीकल स्टोर संचालक के विरूद्ध प्राप्त होती हैं तो उसके विरूद्व ठोस कार्यवाही हेतु अनुशंषा की जावेगी। 

 सभी मेडीकल स्टोर संचालक मास्क व हैण्ड सेनेटाईजर के लिये अनावश्यक भीड़ इकठ्ठा नहीं हो इसके दृष्टिगत अपने मेडीकल स्टोर पर ‘‘मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध हैं अथवा नहीं‘‘ इसकी सूचना लिखित में चस्पा करेगें।  

****



ईओ लालचंद सांखला की 31 को सेवानिवृत्ति- सुमित माथुर ईओ पद संभालेंगे.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 मार्च 2020.

राजस्थान स्वायत शासन विभाग निदेशालय के आदेशानुसार  1 अप्रैल से सुमित माथुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्य भी करेंगे। सुमित माथुर अभी कनिष्ठ अभियंता हैं जो ईओ का अतिरिक्त कार्य करेंगे।

नगर पालिका सूरतगढ़ सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी लालचंद सांखला  31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। 

पालिका कार्यों में प्रसिद्ध रहे लालचंद सांखला सूरतगढ़ के निवासी हैं। भादू कटला 13 दिसंबर 2019 को सीज कर सील मोहर करने के कारण अधिक नाम हुआ। 

नगरपालिका में एओ पद पर ईओ का अतिरिक्त कार्य करते रहे।00






शनिवार, 28 मार्च 2020

कोरोना-मास्क एवं सेनेटाइजर तलासी व जब्ती अधिकारी लगाए

श्रीगंगानगर, 28 मार्च2020.

 जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि आपदा राहत एवं प्रबन्धन के तहत राज्य सरकार द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए तलासी व जब्ती के लिए कई अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। 

राज्य सरकार के निर्देशानुससार मास्क एवं सेनेटाइजर की कीमतों पर नियंत्राण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अधिसूचना जारी कर प्रवेश, तलासी एवं जब्ती के लिए प्रवर्तक निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, औषधि नियंत्रक, चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम तथा तहसीलदार को अधिकृत किया गया है।

------------


श्रीगंगानगर जिला- 14 इंसीडेन्ट कमाण्डर्स लगाए-कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव*


* करणीदानसिंह राजपूत*

श्रीगंगानगर, 28 मार्च 2020.

जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव के लिए जिले में 14 अधिकारियों को इन्सीडेन्ट कमाण्डर नियुक्त किया है, जो अपने अधिकारित क्षेत्र में कोरोना वायारस रोकथाम उपायों की सम्पूर्ण क्रियान्विति के लिए उत्तरदायित्व होंगे। अन्य सभी लाईन विभागों के अधिकारी इंसीडेन्ट कमाण्डर्स के अधीन कार्य करेंगे। 

जिला कलक्टर ने बताया कि समस्त श्रीगंगानगर जिले के लिए एडीएम प्रशासन डाॅ0 गुंजन सोनी, एडीएम सतर्कता श्री अरविन्द जाखड, न्यास सचिव डाॅ0 हरीतिमा कार्य देखेंगे। इसी प्रकार उपखण्ड सूरतगढ के लिए एडीएम सूरतगढ श्री अशोक कुमार मीणा, एसडीएम क्षेत्र गंगानगर के लिए श्री मुहम्मद जुनैद व एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनू, सादुलहर के लिए एसडीएम सादुलशहर, करणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, विजयनगर, अनूपगढ तथा उपखण्ड क्षेत्र घडसाना के लिए संबंधित एसडीएम इंसीडेन्ट कमाण्डर बनाये गये है। 

लगाए गए इंसीडेन्ट कमाण्डर अस्पताल के बुनियादी ढांचे में विस्तार, संसाधनों, चुनाव कार्यो के लिए लगाए गए बीएलओ से भी सूचना संकलन का काम लिया जाएगा। इंसीडेन्ट कमाण्डर की निगरानी में विभिन्न श्रेणियों के स्टाॅफ के पास जारी किये जाएंगे। ( पीआरओ)

-----------

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

सूरतगढ़:एडीएम अशोक कुमार मीणा आए.सूरतगढ़ में 28 मार्च से कार्य प्रारंभ


* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 27 मार्च 2020.
श्री अशोक कुमार मीणा एडीएम यहां आ गए हैं। आज जिला कलेक्टर से मिलेंगे और वहीं अपनी जोईनिंग रिपोर्ट देकर विभिन्न बातचीत जानकारी करेंगे। यहां  सूरतगढ़ में 28 मार्च से कार्य शुरू होगा।
वे यहां खाली पड़े एडीएम पोस्ट पर आए हैं।
अशोक कुमार मीणा श्री गंगा नगर जिले के सादुलशहर में एसडीएम पद पर 1 मार्च 2014 से 15 मई  2015 तक रहे थे। अब सूरतगढ़ में एडीएम पद पर नियुक्ति हुई है। सूरतगढ़ का एडीएम पद 1 साल 7 माह तक खाली रहा है।
श्री चांदमल वर्मा के  24 -7-2018 को जाने के बाद से पद रिक्त रहा।
इस पद के कार्य क्षेत्र में सूरतगढ़, श्री बिजयनगर, अनूपगढ़, घड़साना और रावला तहसीलों का काम है। अनूपगढ़, घड़साना और रावला तहसीलों के लिए सप्ताह में एक दिन अनूपगढ़ में शिविर लगता था।
इस पद के रिक्त होने के कारण जिला कलक्टर ने हथियार लायसेंस की करीब 2500 फाईलें श्री गंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगवा ली थी। सूचना है कि अब उन फाईलों को वापस सूरतगढ़ भिजवाया जाने के निर्देश भी कुछ दिन पूर्व हो चुके हैं।00

बुधवार, 25 मार्च 2020

कोरोना वायरस - जिला मुख्यालय पर सीडब्ल्यूसी वार रूम का गठन

श्रीगंगानगर, 25 मार्च। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासनिक कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए जिला मुख्यालय पर कमरा नम्बर 16 में सीडब्ल्यूसी वार रूम का गठन किया गया है। वार रूम के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ0 गुंजन सोनी तथा श्री मोहम्मद जुनैद आईएएस प्रशिक्षु को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। वार रूम के टेलिफोन नम्बर 0154-2440988 रहेगा।

जिला कलक्टर श्री शिव्रपसाद एम. नकाते ने बताया कि एडीएम प्रशासन प्रभारी अधिकारी होंगे। इनके सहयोग के लिए 7 अधिकारी लगाए गए है, जो समस्त एसडीएम, तहसीलदार से रिपोर्ट लेना, आदेश जारी करना, अन्य जिलों व राज्यों से समन्वय, भवनों का अधिग्रहण, सहायता, सामग्री खरीद का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार श्री मोहम्मद जुनैद की टीम विभिन्न विभागों के कार्यो में समन्वय तथा केन्द्र व राज्य सरकार के आदेशो का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। एडीएम सतर्कता श्री अरविन्द जाखड के साथ तीन अधिकारी लगाए गए है। यह टीम पुलिस विभाग से समन्वय, विडियोकांफ्रेसिंग, सेना से समन्वय, कोरोना से संबंधित बैठक, वाहनों, चैक पोस्ट इत्यादि का कार्य देखेंगे।

उन्होने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 हरीतिमा की टीम में तीन अधिकारी लगाए है, जो सीएमएचओ व पीएमओ से समन्वय व चिकित्सा व्यवस्थाएं देखेंगे। जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया की टीम में चार अधिकारी, अतिरिक्त सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, उपनिदेशक डीओआईटी श्रीमती रूचि गोयल, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री रामकुमार राजपुरोहित तथा जिला परिवहन अधिकारी सुमन डेलू को लगाया गया है जो वाहन एवं आवश्यक सेवाओं, कर्मचारियों की नियुक्ति, मीडिया, सोसल मीडिया, मोबाईल इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था देखेंगे। जिला रसद अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी सहयोग राशि प्राप्त करने, अन्नपूर्णा किट तैयार करना, तैयार भोजन वितरण की व्यवस्था देखेंगे। 

जिला कलक्टर ने बताया कि एसडीएम उम्मेद सिंह व डिप्टी कमाण्डेंट सिविल डिफेंस संबंधी कार्य देखेंगे। न्यास सचिव डाॅ0 हरीतिमा तीन सहयोगी अधिकारियों के साथ नियंत्रण कक्ष व सूचनाओं का आदान-प्रदान का कार्य देख्ेांगे। पुलिस उप अधीक्षक श्री राहुल यादव पुलिस विभाग के अधिकारी, कार्मिको के साथ राज्य सरकार द्वारा घोषित अत्यआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को रोकने संबंधी शिकायतों का निस्तारण, प्रशासन के साथ समन्वय आदि कार्य देखेंगे। 

------------

कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सेवा.


श्रीगंगानगर, 25 मार्च 2020.

 कोरोना वायरस संक्रमण एवं बनाव के लिए जिला मुख्यालय पर संचालित नियंत्रण कक्ष को ओर प्रभावी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0154-2440988 है।

जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कलैक्ट्रेट में संचालित नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए तीन पारियों में अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इस पारी प्रभारी उपनिदेशक कृषि श्री जी.आर. मटोरिया को लगाया गया है तथा इनके साथ चार और कार्मिक रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक की पारी में महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार प्रभारी होंगे तथा इनके साथ तीन कार्मिक रहेंगे। तीसरी पारी में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक रहेगी, इसके प्रभारी जिला खेलकूद अधिकारी श्री हरजिन्द्र सिंह को बनाया गया है। इनके साथ सहायोग के लिए तीन कार्मिक रहेंगे।

-----------

श्रीगंगानगर में घर-घर राशन भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है



श्रीगंगानगर, 25 मार्च 2020.

कोरोना संक्रमण एवं बचाव के संदर्भ में जिले में धारा 144 व लाॅकडाउन की स्थिति में गरीब व जरूरतमंद परिवार भूखे न रहे, इसके लिए जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने भामाशाहों व संस्थाओं से जिला प्रशासन के साथ सहयोग का अनुरोध किया था। उसी की बदौलत जरूरतमंदों के लिए अन्नपूर्णा किट व नगद राशि देने वाले भामाशाह आज भी कलैक्ट्रेट पहुंचकर सहयोग किया।

जिला रसद अधिकारी श्री राकेश सोनी ने बताया कि चितलांगिया ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रूपये की राशि, महावीर स्टील ट्रेडर्स के श्यामलाल खारीवाल ने 25 हजार रूपये की राशि, तपोवन ट्रस्ट की ओर से 300 किट के लिए 15 हजार रूपये की राशि, एसडीएम विजयनगर के माध्यम से 21 हजार रूपये की राशि तथा दुर्गा संकिर्तन सभा समिति की ओर से 21 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई है।

 जिला रसद अधिकारी ने किराणा व्यापारियों की बैठक लेकर पाबंद किया कि वाजिद दामों पर ही सामग्री बेची जाए तथा इन व्यापारियों को परेशानी न हो, इसके लिए पास जारी किए गए है। उन्होने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार होलसेल भण्डार की मोबाइल वेन से आज से ही घर-घर राशन देने की व्यवस्था की जा रही है। 

------------

यह ब्लॉग खोजें