शनिवार, 5 जुलाई 2025
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025
राजस्थान:नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव कैसे होगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के मतदान से होगा या पार्षदों के मतदान से होगा? यह प्रश्न काफी समय से उत्तर की प्रतीक्षा में आम जनता के बीच में छाया हुआ है।
सन् 2009 में अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के मतदान से हुआ था। उसके बाद 2014 और 2019 में अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के मतदान से हुआ। सन् 2024 में जिन नगरपालिकाओं में चुनाव होने वाले थे वहां उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। एक साथ समस्त चुनाव कराने के लिए यह किया गया। 26 नवंबर 2024 को प्रशासकों ने कार्यग्रहण कर लिया। सरकार ने वार्डों का पुनर्गठन भी करवा लिया।
* पहले अनुमान था कि फरवरी 2025 तक चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद जून 2025 तक अनुमान था। अब जून बीतने के बाद अक्टूबर नवंबर तक चुनाव कराने के अनुमान है।
👌सरकार भाजपा की है और वह किसी भी हालत में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे कराने का खतरा लेना नहीं चाहेगी। पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पार्षद कम भी हों तो उलट पलट और निर्दलीयों पर दबाव से अपना पार्टी का अध्यक्ष जिताना आसान होता है। यह माना जा रहा है कि अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के द्वारा ही कराया जाएगा। अध्य पद पर आसीन होने के लिए आशा कर रहे कार्यकर्ताओं को इसी तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।०0०
4 जुलाई 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356
****
गुरुवार, 3 जुलाई 2025
सूरतगढ़:पानादेवी का पट्टा निरस्त.भूखंड सीज.
सूरतगढ़ 3 जुलाई 2025.
नगर पालिका प्रशासन ने आज पाना देवी पत्नी रामचंद्र जाट निवासी वार्ड नंबर 4 /5 सूरतगढ़ का पट्टा संख्या 332 जो 13 मार्च 2024 को अभियान में जारी किया गया था को निरस्त कर दिया और उस भूखंड का कब्जा ले लिया।
* नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने नगर पालिका अधिनियम धारा 73 (ख) के अनुसार यह पट्टा 30 जून 2025 को निरस्त किया था। इस भूखंड का साइज 40 गुणा 70 फुट था।
* सूचना यह है कि उक्त भूखंड सं 11 मंडी समिति की आवासीय योजना में था लेकिन पाना देवी को यह कच्ची बस्ती बता कर पट्टा जारी किया गया।
* भाजपा कार्यकर्ता बाबूसिंह खीची ने जिलाकलेक्टर को इसकी शिकायत की थी। खीची ने ईओ पूजा शर्मा, एईएन मेजरसिंह और तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध शिकायत की थी।
जिलाकलेक्टर ने अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था।शिकायत के चलते ही यह पट्टा निरस्त की कार्रवाई हुई। (सूचना यह है कि पानादेवी पत्नी रामचंद्र जाट ने यह भूखंड आगे भी बेच दिया था।)
* नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने भूखंड का सीजर नोटिस दीवार पर चिपकवाया। प्रशासन ने वहां नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया।
०0०
बुधवार, 2 जुलाई 2025
सूरतगढ़ विधानसभा सीट आरक्षित की संभावना बढी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ विधानसभा सीट सन् 2028 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की संभावना बढी है। अभी तक यह सीट सामान्य रही। नगरपालिका अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए पिछले चुनाव में आरक्षित था। पंचायत समिति प्रधान पद भी वर्तमान से पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। बिरमा देवी नायक प्रधान रही। सूरतगढ़ की राजनीति ही बदल जाएगी। अपने को कदावर नेता नेतियां मानने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ेगी। अभी भीतर भीतर यह चिंता करीब 6 माह से चल रही है।
👌 सूरतगढ़ सीट चार चुनावों 2008,2013,2018 और 2023 में सामान्य सीट रह चुकी है।
👌 भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टियों में प्रमुख टक्कर होती रही है इसलिए इन पार्टियों में अभी से तैयारी हो कि कौन प्रत्याशी हो सकता है। इन पार्टियों में अभी कौन जनता के बीच कुछ काम करने वाला है, चर्चित है, तो उसके भाग्य खुल सकेंगे। नये नेता भी जन्म ले सकते हैं।०0०
सूरतगढ़. आवासन मंडल कालोनी अतिक्रमण.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 जुलाई 2025.
आवासन मंडल पुरानी कालोनी में आवासों के आगे सड़क हक भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने बाबत आज नगरपालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा से बात हुई। अतिक्रमणों से हर समय दुर्घटना का खतरा बना है जिसमें जानलेवा हालात भी हो सकते हैं। अधिशाषी अधिकारी से कहा गया कि सभी अतिक्रमण कारियों की सूची बनाई जाए और अतिक्रमण का मलबा सामान जब्त किया जाए व समस्त खर्च भी वसूला जाए। करीब डेढ सौ से अधिक अतिक्रमण हैं। अधिशासी अधिकारी से एक बार फिर कहा गया है कि मौके का निरीक्षण करें देखें कि वहां अतिक्रमण से किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। अधिशासी अधिकारी ने मानसून बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का कहा लेकिन अधिकारियों को सूचना का कार्य इसी सप्ताह में होगा।
* अधिशाषी अधिकारी को आज मौखिक रूप से याद दिलाया गया है रजिस्ट्री नोटिस प्रशासन को इसी सप्ताह में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री,स्वायत्त शासन निदेशक, उपनिदेशक बीकानेर, कमिश्नर, जिलाकलेक्टर और एडीएम सूरतगढ़ को भी फिर से सूचित किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन अपनी ड्युटी नहीं कर रहा जिसके कारण अतिक्रमण बढते जा रहे हैं। मुख्य शिकायत सीएमओ में की हुई है जिसके उत्तर भी सही नहीं भेजे गए।०0०
०0०
हॉस्टल, पीजी, ढाबे,धर्मशालाएं,भट्ठा .पुलिस चरित्र सत्यापन जरूरी हुआ.
श्रीगंगानगर, 2 जुलाई 2025.
जिले में स्थित हॉस्टल, पीजी, ढाबे, सराय, धर्मशाला में बाहर से आकर कुछ असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति रहने लग जाते हैं। इसी प्रकार घरेलू नौकर, किरायेदार, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर ऐसे लोग आकर कार्य करने लग जाते हैं। हॉस्टल, पीजी, ढाबे, धर्मशाला, सराय मालिकों, मकान मालिकों, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों द्वारा इनका पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं करवाया जाता है। ऐसे असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हॉस्टल, पीजी, ढाबे, धर्मशाला, सराय मालिकों, मकान मालिकों द्वारा इनके यहां ठहरने वालों एवं विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को अपने कार्मिकों, मजदूरों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाना अतिआवश्यक है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त जिला श्रीगंगानगर में तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। इसके अनुसार जिले में स्थित हॉस्टल, पीजी, ढाबे, सराय, धर्मशाला में बाहर से आकर व्यक्ति बिना पुलिस चरित्र सत्यापन के नहीं रह सकेंगे। इसी प्रकार घरेलू नौकर, किरायेदार, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर बाहर से ऐसे लोग आकर बिना पुलिस चरित्र सत्यापन के कार्य नहीं कर सकेंगे। समस्त हॉस्टल, पीजी, ढाबे, धर्मशाला, सराय मालिकों, मकान मालिकों, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को अपने कार्मिकों, मजदूरों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य होगा।
इस आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जायेगी।
---------
***









































