मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022
करणी माता मंदिर सूरतगढ़ में राजपूत सरदारों का नवमी पर सपत्नीक हवन एवं पूजन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 अक्टुबर 2022.
राजपूत क्षत्रिय संस्था सूरतगढ़ के करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रा उत्सव पर दुर्गा नवमी आज दिनांक 4-10-2022 को धूमधाम से मनाई गई। करणी माता और मंदिर में स्थापित नागणेची माता, अन्य देवी देवताओं का व भैरूं का पूजन किया गया।
प्रातः 10 बजे धार्मिक पूजन हवन हुआ।
श्री मल सिंह भाटी, श्री करणीदान सिंह राजपूत,श्री छत्रपाल सिंह बीका, श्री लाल सिंह बीका, श्री उम्मेद सिंह शेखावत जी ने सपत्नीक हवन किया। उपस्थित श्रद्धालु नर नारी बालक बालिकाओं ने हवन में पूर्णाहुति अर्पण की।
हवन के पश्चात कंजन पूजन किया l जिसके पश्चात अटूट भंडारा मां करणी जी की कृपा से आयोजित हुआ। हवन प्रसाद वितरण हुआ।०0०
* ***
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022
सूरतगढ़: सड़क पर नई सड़क-नई मुसीबत होटल हुए सड़क से नीचे
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 अक्टूबर 2022.
रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार से सुभाष चौक होती महाराणा प्रताप चौक तक और आगे भगत सिंह चौक तक बनने वाली सड़क का टुकड़ा अभी रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक तक बना है। इससे नई बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। यहां सड़क पर सड़क बनाई गई है जिसके कारण सड़क ऊंची और दोनों तरफ के करीब 10 होटल रेस्टोरेंट्स सड़क लेवल से करीब 6 इंच से 1 फुट तक नीचे हो गए हैं। वर्षा के समय में इन सभी होटलों में पानी अंदर घुसेगा जिससे भारी परेशानी होगी।
यह सड़क मुख्यमंत्री द्वारा आवंटित बजट से नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। अभी इसका निर्माण चालू है। विभाग ने पुरानी सड़क की परत को नहीं हटाया जिससे सरकार का 8-10 लाख रुपया बचाया। इसके लिए सड़क के ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया। नई सड़क करीबन 8 इंच की लेयर है। सीमेंट कंक्रीट इस सड़क के कारण सरकार को तो मामूली सा लाभ हुआ है लेकिन होटल रेस्टोरेंट ऊंचे कराने के लिए नए निर्माण ही कराने होंगे। 10 होटलों का प्रति होटल ₹50 लाख खर्च माने तो 5 करोड रुपए बनते हैं। हालांकि 50 लाख में होटल नये बनना संभव नहीं है। इससे ज्यादा रकम लगेगी। यह कैसी इंजीनियरिंग है कि सरकार के ₹8 लाख बचाने के लिए होटल वालों के लिए भारी मुसीबत और करोड़ों का खर्च लाद दिया गया है। ऐसी लापरवाही इंजीनियरिंग की जांच होनी चाहिए और लापरवाह अभियंताओं को निलंबित किया जाना चाहिए। अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को तुरंत मौके का निरीक्षण करना चाहिए। अभी सड़क और बनेगी। वहां यह लापरवाही नहीं हो। यह निर्णय करना बहुत जरूरी है।
* यह सड़क करीब 4 साल से टूटी थी और हजारों लोगों के ठोकरें लगी। बार बार निर्माण की मांग उठी। सड़क निर्माण शुरू होने से करीब एक माह पहले लेवल के लिए नेताओं नागरिकों को सचेत किया था लेकिन किसी ने अधिशासी अभियंता से बात करने के लिए समय नहीं निकाला। लेकिन इस कमी से अभियंताओं को लापरवाही और गलत निर्माण करने की छूट नहीं मिलती.०0०
सूरतगढ़ जिले का प्रस्तावित नक्शा वितरित.कौनसी तहसीलें शामिल हो सकेंगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 अक्टूबर 2022.
सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग करीब 1970 से शुरू हुई थी। इसके बाद हनुमानगढ़ को जिला बना दिया गया। यह मांग लगातार उठ रही है और अब जोरों पर है।
सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा शर्मा ने सूरतगढ़ का जिले का प्रस्तावित नक्शा आज 3 अक्टूबर 2022 को लोगों के सामने रखा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आगे इस नक्शे का विमोचन भी किया गया सुभाष चौक के आसपास की दुकानों पर यह नक्शा वितरित भी किया गया।
इस नक्शे में पल्लू सूरतगढ़, श्री बिजयनगर, अनूपगढ़,घड़साना,रावला तहसीलें और इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी 465 क्षेत्र प्रदर्शित किया गया है।
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की एक बैठक श्री मुरलीधर उपाध्याय की अध्यक्षता में करनाणी धर्मशाला में हुई । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 नवंबर 2022 को जयपुर में जिला पुनर्गठन हेतु बनाई गई हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष श्री राम लुभाया से प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा। इस बैठक में ज़िला संबंधित गतिविधियों में भाग लेने वाले कर्मठ कार्यकर्ता उग्रसेन भादू को लेखा प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गण और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सूरतगढ़ जिले के नक्शे का विमोचन किया और इस बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक दिनांक 3 अक्टूबर को सुभाष चौक पर जिला बनाओ अभियान समिति के पदाधिकारी गणमान्य नागरिकों ने दुकान दुकान जाकर सूरतगढ़ के जिले के नक्शे को वितरित किया। जिला बनाओ समिति की बैठक में श्री मुरलीधर उपाध्याय धनाराम स्वामी संयोजक भीमराज जोशी उपाध्यक्ष बलदेव राज तनेजा श्री आकाशदीप बंसल उग्रसेन भादू लेखराज छाबड़ा कामरेड लक्ष्मण शर्मा एडवोकेट विष्णु शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।०0०
रविवार, 2 अक्टूबर 2022
भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता सूरतगढ़: सभी चित्रों सहित. रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 अक्टूबर 2022.
भारत विकास परिषद शाखा सूरतगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की महानता को विभिन्न गीतों में शानदार प्रस्तुत किया।
कार्यकर्म के मुख्य अतिथि डा. इन्द्र चुघ विशिष्ठ अतिथि शराब बंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा व अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता डा के एल बंसल रीजनल प्रवर कुटुंब प्रबोधन प्रभारी घनश्याम शर्मा क्षेत्रीय संयुक्त सचिव विनोद आडा अध्यक्ष अंकुर लड़ोइया द्वारा मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सामूहिक गान कार्यक्रम में सूरतगढ़ के छ विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमे *एस पी एस स्कूल *नियो पर्ल * राठी स्कूल *नवीन आदर्श विद्या मंदिर *शर्मा बाल मंदिर * टैगोर स्कूल आदि द्वारा प्रस्तुति दी गई।
सभी स्कुलों द्वारा एक से एक बढ के देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। श्रोताओं ने देश भक्ति गीतों का खूब आनंद लिया एवं सभी प्रस्तुतियों को बहुत ही सराहा। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वन्देमातरम् नारों से गूंज उठा।
*डा इन्द्र चुघ ने कहा की ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है।
* पूजा छाबड़ा ने कहा कि मनुष्य गलती करके ही कुछ सीखता है यदि कोइ टीम विजेता नही बन पाती तो उसे निराश नही होना चाहिए। लगातार प्रयास से एक दिन वह टीम विजेता अवश्य बनेगी
*सुभाष गुप्ता ने अच्छे कार्यकर्म के लिए बच्चों को बधाई दी।
💐 कार्यकर्म में एस पी एस स्कूल सूरतगढ़ की टीम विजेता रही। विजेता टीम सोलह अक्टूबर को प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।
*परिषद द्वारा सभी टीमों को प्रमाण पत्र वा विजेता टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य के अलावा , अशोक मखीजा ,पवन खुराना, संजीव मदान ,देवेंद्र शर्मा, रामेश्वर मंगलाव,अशोक मोदी, डॉ पीयूष बंसल ,वैद्य जितेन्द्रसिंह राठौड़, मुकेश सोनी ,राजेंद्र सारस्वत, पुनीत दुआ, एस.के.कोठारी , रमेश आसवानी, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, परसराम भाटिया सुरेंद्र चोपड़ा सीताराम नरूला आदि उपस्थित रहे। शिवशंकर सोमानी ने आभार व्यक्त किया व मंच संचालन रमेश आसवानी द्वारा किया गया।०0०
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार हमेशा रहेंगे प्रांसगिक
* करणीदानसिंह राजपूत *
-गांधी चौक पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बोले वक्ता
श्रीगंगानगर, 2 अक्टूबर 2022.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस (2 अक्टूबर 2022) रविवार को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन गांधी चौक पर किया गया।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे।
* इससे पहले रामलीला मैदान से गांधी चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के गांधी चौक पहुंचने पर बच्चों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में विधायक श्री गौड़ ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी मिलकर महात्मा गांधी और श्री शास्त्री के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।
* नगर परिषद सभापति श्रीमती करुणा चांडक ने भी महात्मा गांधी और श्री शास्त्री के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मौके पर अतिथियों ने गुब्बारे छोड़कर शांति.अहिंसा का संदेश दिया।
* डीएवी स्कूल में आयोजित सर्वधर्म सभा में विधायक श्री गौड़, जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग व जिला स्तरीय गांधी दर्शन समिति के संयोजक श्री प्रवीण गौड़ ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से सीख लेते हुए हम सभी अपने जीवन में अनुशासन ला सकते हैं। अनुशासन की सहायता से ही सफलता संभव है। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में विभिन्न योजनाओं से लेकर संस्थान एवं स्कूल-कॉलेज तक महात्मा गांधी और श्री शास्त्री के नाम पर संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम में गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन, दे दी हमें आज़ादी, धर्म वो ही एक सच्चा और छात्रा ज्योति ने कविता प्रस्तुत की। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रमों में श्री अशोक चाण्डक, श्री पन्ना लाल कड़ेला, श्री गिरजेशकान्त शर्मा, श्री सुरेंद्र पूनिया, श्री विश्वास गोदारा, श्री अरविन्दर सिंह, राजीविका जिला प्रबंधक श्री चन्द्रशेखर, श्री सीताराम मौर्य, श्री सुरेंद्र स्वामी, श्री बनवारीलाल बिश्नोई, श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री बनवारी लाल गोयल, विनोद सेठी, श्री ब्रह्म भाटिया, श्री मोहम्मद तवरेज, श्री विक्रम जोरा, श्री प्रेम चुघ, श्री योगेश लीला,श्री अमित मैयर, पारूल भाटिया, अंकित जैन स्काउट एण्ड गाईड के बच्चे, विधार्थी, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। समापन पर नशा मुक्ति के लिये सभी को शपथ दिलवाई गई। ०0०
----------
👍 तुम गांधी तुम शास्त्री बन जाते * * करणीदानसिंह राजपूत *
तुम गांधी बन जाते।
तुम शास्त्री ही बन जाते।
तुम इन्सान ही रह जाते।
तुम्हारे ललाट पर दंभ की आभा।
तुम्हारे मन में किस का है वास।
लोकतंत्र रक्षकों के पत्र पढ लेते।
तुम इन्सान तो अवश्य रह जाते।
महामानव बन गये सब भूल गए।
अठारह घंटों में पांच पल दिए होते।
लोकतंत्र सेनानियों की आशा बन जाते।
लोकतंत्र सेनानियों का अर्पण तुच्छ।
क्यों नहीं मानते महान बलिदान।
लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में।
कौन निकृष्ट है बीच में बाधा बना।
कौन इस स्वीकृति में अड़ा खड़ा।
लोकतंत्र रक्षकों के पत्र पढ लेते।
तुम इन्सान तो अवश्य रह जाते।
महामानव बन गये सब भूल गए।
अठारह घंटों में पांच पल दिए होते।
लोकतंत्र सेनानियों की आशा बन जाते।
तुम गांधी और शास्त्री बन जाते।
नयी आशा नयी किरण बन जाते।
संसार से विदा ले रहे सेनानी।
एक बार भी सेनानी को पूछ लेते।
तुम बुढापे की लाठी बन जाते।
तुम्हारे हाथ में नहीं होगी रेखा।
लोकतंत्र सेनानी सम्मान की रेखा।
यह यश करना तुम्हारे भाग्य में नहीं।
यह यश लेना तुम्हारे भाग्य में नहीं।
काश!सेनानियों के पत्र पढ लेते।
*
💐 गांधी जयंती. शास्त्री जयंती.💐
* 2 अक्टूबर 2022.*
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356.
*******
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पुराने नेता देवीलाल सहारण को बुलाया और मंच पर बैठाया
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 अक्टूबर 2022.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री गंगानगर में आयोजित सभा में उपस्थित सूरतगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध पुराने कांग्रेसी नेता को पहचाना और
मंच पर बुलाकर बिठाया।
सूरतगढ़ पंचायत समिति के डायरेक्टर देवीलाल सहारण निवासी सरदारपुरा खर्था को अशोक गहलोत ने देखा। गहलोत ने एसपी को कहा। एसपी देवीलाल सहारण के पास गये और उनको मंच पर ले गए। सभा में सूरतगढ़ पंचायत समिति की रंगमहल पंचायत के सरपंच विजयसिंह ताखर भी उपस्थित थे जिन्होंने यह मिलना देखा और बताया।
देवीलाल सहारण पिछले 40-45 सालों से राजनीति में सूरतगढ़ क्षेत्र से सक्रिय हैं। पहले सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में निर्दलीय रूप से पंचायत समिति सूरतगढ़ में डायरेक्टर हैं। देवीलाल सहारण को मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से जानते हैं जयपुर में भी बहुत बार मिलना होता रहा है। सूत्रानुसार देवीलाल सहारण भी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की टिकट की दावेदारी करेंगे।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


















_resize_90.jpg)
































