मंगलवार, 4 अक्तूबर 2022

करणी माता मंदिर सूरतगढ़ में राजपूत सरदारों का नवमी पर सपत्नीक हवन एवं पूजन.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 अक्टुबर 2022.

राजपूत क्षत्रिय संस्था सूरतगढ़ के करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रा उत्सव पर दुर्गा नवमी आज दिनांक 4-10-2022 को धूमधाम से मनाई गई। करणी माता और मंदिर में स्थापित नागणेची माता, अन्य देवी देवताओं का व भैरूं का पूजन किया गया। 







 प्रातः 10 बजे धार्मिक पूजन हवन हुआ। 

श्री मल सिंह भाटी, श्री करणीदान सिंह राजपूत,श्री छत्रपाल सिंह बीका, श्री लाल सिंह बीका, श्री उम्मेद सिंह शेखावत जी ने  सपत्नीक हवन किया। उपस्थित श्रद्धालु नर नारी बालक बालिकाओं ने  हवन में पूर्णाहुति अर्पण की।

हवन के पश्चात कंजन पूजन किया l जिसके पश्चात अटूट भंडारा मां करणी जी की कृपा से आयोजित हुआ। हवन प्रसाद वितरण हुआ।०0०

* ***





यह ब्लॉग खोजें