सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

सूरतगढ़ जिले का प्रस्तावित नक्शा वितरित.कौनसी तहसीलें शामिल हो सकेंगी.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 3 अक्टूबर 2022.

सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग करीब 1970 से शुरू हुई थी। इसके बाद हनुमानगढ़ को जिला बना दिया गया। यह मांग लगातार उठ रही है और अब जोरों पर है।

सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा  शर्मा ने सूरतगढ़ का जिले का प्रस्तावित नक्शा आज 3 अक्टूबर 2022 को लोगों के सामने रखा।  

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आगे इस नक्शे का विमोचन भी किया गया सुभाष चौक के आसपास की  दुकानों पर यह नक्शा वितरित भी किया गया।




 इस नक्शे में पल्लू सूरतगढ़, श्री बिजयनगर, अनूपगढ़,घड़साना,रावला तहसीलें और इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी 465 क्षेत्र प्रदर्शित किया गया है।

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की एक बैठक श्री मुरलीधर उपाध्याय की अध्यक्षता में करनाणी धर्मशाला में हुई । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 नवंबर 2022 को जयपुर में जिला पुनर्गठन हेतु बनाई गई हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष श्री राम लुभाया से प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा। इस बैठक में ज़िला संबंधित गतिविधियों में भाग लेने वाले कर्मठ कार्यकर्ता उग्रसेन भादू को लेखा प्रभारी बनाया  गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गण और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सूरतगढ़ जिले के नक्शे का विमोचन किया और इस बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक दिनांक 3 अक्टूबर को सुभाष चौक पर जिला बनाओ अभियान समिति के पदाधिकारी गणमान्य नागरिकों ने दुकान दुकान जाकर सूरतगढ़ के जिले के नक्शे को वितरित किया। जिला बनाओ समिति की बैठक में श्री मुरलीधर उपाध्याय धनाराम स्वामी संयोजक भीमराज जोशी उपाध्यक्ष बलदेव राज तनेजा श्री आकाशदीप बंसल उग्रसेन भादू लेखराज छाबड़ा कामरेड लक्ष्मण शर्मा एडवोकेट विष्णु शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।०0०








यह ब्लॉग खोजें