अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर.संयुक्त व्यापार मंडल चुनाव.लेटेस्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 12 मार्च 2026.
संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव की रिकार्ड तोड़ हलचल और वोटों के लिए मांग और समर्थन में आज सुबह से ही तेजी हो गई।
* लेटेस्ट खबर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निकल कर आ रही है कि तीन चार प्रत्याशी रहेंगे जिनमें कड़ी टक्करें होंगी।
अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति के प्रयास हो रहे हैं मगर कुछ ने हर हालत में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और उसे दोहरा रहे हैं।
* आज की भागमभाग वोट समर्थन और चुनाव कराने की रट में सूत्रानुसार तीन नाम तो चुनाव लड़ने में स्पष्ट आ रहे हैं,पंकज शर्मा, अवतार सिंह, वेद भूतना हैं जो वोट मांग रहे हैं। 31 संस्थाएं हैं जिनमें प्रत्येक के तीन वोट कुल 93 वोट हैं लेकिन शहर की हजारों दुकानों में इस चुनाव से जाग हो गई है।
अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों में ये नाम हैं।
1- पंकज शर्मा 2-अवतार सिंह 3- प्रमोद ज्याणी
4- अशोक धमीजा 5- वेद भूतना 6-किशोर गाबा
7- घनश्याम आहूजा 8- घनश्याम भटेजा हैं।