शनिवार, 30 सितंबर 2017
सूरतगढ़ में नागपाल होटल की अवैध दो मंजिला निर्माण को गिराने का आदेश
- करणी दान सिंह राजपूत -
पुराने बस स्टैंड कोने पर मुख्य सड़क पर बनाए गए नागपाल होटल के अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर पालिका ने पूर्व में नोटिस दिये, लेकिन मालिक ने अवैध निर्माण जारी रखते हुए ऊपर 2 मंजिलें और बना ली।
अब पालिका के अधिशासी अधिकारी ने 27 सितंबर 2017 को होटल के मालिक सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र अरोड़ा को ऊपर की दो अवैध मंजिलें गिराने का आदेश दिया है। इस बीच कोई दस्तावेज निर्माण के हो तो एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का भी लिखा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने लिखा है कि मालिक द्वारा अवैध निर्माण को नहीं हटाए जाने की दशा में नगरपालिका अपने स्तर पर निर्माण को हटाएगी जिसके सारे हर्जे खर्चे आदि की जिम्मेवारी मालिक की होगी।
इस होटल के अवैध निर्माण की शिकायत पार्षद सुभाष चंद्र सैनी ने की थी। 2 वर्षों से यह शिकायत चल रही थी लेकिन पालिका के नोटिसों के बावजूद मालिक ने परवाह नहीं की तथा अवैध निर्माण जारी रखा था।
इस होटल में गैरकानूनी तरीके से बालकनी को भी बंद कर के कमरों का रूप दे दिया गया। राजस्थान में अन्य स्थानों पर अवैध मकान होटल आदि के निर्माण को पालिका व परिषद प्रशासन ने सील मोहर कर जब्त तक कर लिया था।
सूचना है कि सूरतगढ़ में अरोड़ वंश भवन और एक ब्राह्मण धर्मशाला को भी अवैध रूप से दुकानें बनाने पर नोटिस जारी हुए हैं। धर्मशाला आदि की जमीन सरकार ने सस्ती दरों पर भी दी थी जिनके लिए स्पष्ट नियम था कि व्यावसायिक कार्य नहीं किया जाएगा। इन शर्तों पर संबंधित संस्थान की समिति के हस्ताक्षर भी नगर पालिका के पास है।
राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान पर पथरबाजी:कार क्षतिग्रस्त:
पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि शुक्रवार 29 सितंबर को रात में युनूस खान नागौर जिले के छोटी खांटू स्थित देवी माता के मंदिर सडक़ का लोकार्पण करने जा रहे थे तभी ग्रामीणों ने पहाड़ी से उनकी कार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए।
पुलिस ने मौके की नजाकता को देखते हुए मंत्री को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और पथराव पर नियंत्रण किया। बाद में मंत्री सडक़ के लोकार्पण पर पहुंचे और कहा कि वह ऐसे हमले से नहीं डरते। पुलिस के अनुसार कुछ लोग पूर्व नियोजित तरीके से रात को वहां पहुंचे थे। पहले तो लोगों ने मंत्री को ज्ञापन देने के बहाने रोका और इसी बीच पहाड़ी पर स्थित कुछ लोगों ने मंत्री की कार पर पथराव करना शुरू कर दिया। देशमुख ने बताया कि प्रांरभिक जांच के अनुसार घटना स्थानीय राजनीति और कार्यक्रम के आयोजकों और ग्रामीणों के बीच कथित विवाद को लेकर हुई है।
उन्होंने बताया कि हमले के बाद कार्यक्रम के आयोजक ओम सिंह तंवर ने पुलिस को कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके आधार पर सात लोगों को हिरासत में लिया जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुयी है और एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। क्षेत्र में की गयी विडियोग्राफी के आधार पर घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
किसी भी राज्य की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां के ताकतवार नेताओं पर ही आसानी से हमला कर कोई फरार हो जाता है। ऐसा ही इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। जब राज्य सरकार के सबसे ताकतवार मंत्री माने जाने वाले यूनुस खान पर बीती रात उन्ही के गृह जिले में कुछ लोगों ने हमला कर दिया।दरअसल पीडब्ल्यू मंत्री यूनुस खान रात करीब 11 बजे चामुण्डा देवी मंदिर में एक सडक निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान जिले के छोटी खाटू क्षेत्र में उनकी कार पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने प्रारंभ कर दिए। इस कार के शीशे टूट गए और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि मंत्री खान को चोट नहीं आयी है लेकिन घटना काफी गंभीर बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से मंत्री के काफिले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नागौर एसपी पारिस देशमुख सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में मंत्री यूनुस खान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए है।वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि मंत्री युनूस खान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी मंत्रियों में सम्मलित है।
शुक्रवार, 29 सितंबर 2017
बीकानेर: युवती से 23 नौजवानों ने दुष्कर्म किया: पुलिस ने 21 का मालूम कर लिया
राजस्थान के बीकानेर में दिल्ली की एक महिला को अगवा कर 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
दिल्ली की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर पुरोहित स्थित अपने आवासीय भूखंड को देखने आई थी। वह दोपहर करीब 2.30 बजे जयपुर रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक एसयूवी में आए दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे वाहन में कई घंटों तक घूमाते रहे और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसने कहा कि दो आरोपियों ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उन्होंने छह अन्य लोगों को बुला लिया। इन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि उसे पलाना गांव स्थित सरकारी बिजली उपस्टेशन ले जाया गया जहां कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
एफआईआर के अनुसार, दो लोग 26 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसे वहीं फेंक गए जहां से उसे अगवा किया गया था। पुलिस ने 27 सितंबर को दो नामजद और 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सीओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से कंडोम बरामद किए हैं। साथ ही सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला की डॉक्टरी जांच कराई गई है और अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। महिला ने दो मोबाइल नंबर और एक वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी एफआईआर में दर्ज कराया है।
छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बरसिंहसर निवासी सुभाष जाट,राजू राम जाट,भंवर लाल जाट, मनोज कुमार जाट और पलाना निवासी जुगलकिशोर जाट व मदनलाल जाट के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। इनको अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
सूरतगढ़ राजपूत क्षत्रिय संघ के करणी माता मंदिर में नवमी पर हवन पूजन
सूरतगढ़ 29 सितंबर 2017.
हनुमानगढ़ गंगानगर बाईपास पर स्थित करणी माता मंदिर में आज शारदीय नवरात्रा की नवमी पर हवन हुआ जिसमें संघ के अध्यक्ष श्री मल सिंह भाटी,श्री करणी दान सिंह राजपूत,श्री लाल सिंह बीका व अन्य सरदारों ने सपत्नीक भाग लिया। नवमी पर विशेष पूजा भी की गई।
यहां करणी मंदिर में देशनोक वाली करणी माता की अनुकृति शिला पर है। यह प्राचीन देवली जैसी प्रतिमा है।
इस के दर्शन पूजन के लिए राजपूतों के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी काफी संख्या में पहुंचते हैं।
सूरतगढ में पूर्व विधायक अशोक नागपाल का पंप शुरू
- करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़ 29 सितंबर। नवरात्र की नवमी के शुभ दिवस पर आज अशोक नागपाल परिवार का पेट्रोल पंप शुरू हुआ।
सेठ रामदयाल राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने यह पंप है जो पहले कंपनी चलाती थी और अब नागपाल परिवार की फर्म इसे चलाएगी। नागपाल परिवार के पास अनूपगढ़ में भी एक पंप है।
पंप की शुरुआत के समय अचानक अशोक नागपाल के टेलीफोन संदेश पहुंचे जिसमें यह सूचना थी कि 11:00 बजे पंप का शुभारंभ होगा।
उसके बाद मित्र और जानकार तुरंत पहुंचे। बाद में भी मित्रों का परिचितों का आवागमन रहा। सूरतगढ़ के अलावा सूरतगढ़ से अनूपगढ़ तक के नजदीकी लोग बधाई देने पहुंचे। अनूपगढ़ के परिवारजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
700 रेलगाड़ियों की गति बढ़ाई जाएगी:
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार 28 सितंबर 2017 को कहा कि रेलवे प्रभावी और तेज सेवाएं सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर 2017 से करीब 700 रेलगाड़ियों की गति तेज करने का प्रस्ताव है। इससे 48 मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि शुक्रवार से 100 नई रेल सेवाएं आरंभ की जाएंगी। इन 100 सेवाओं में से 32 नई सेवाएं पश्चिमी रेलवे में और 68 सेवाएं मध्य रेलवे में शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नयी सेवाओं के शुरू होने से 77 लाख लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की फ्लेक्सी किराया योजना में बदलाव किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों पर कर का बोझ लादे बगैर राजस्व कमाया जा सके। फ्लेक्सी योजना से एक वर्ष से भी कम समय में रेलवे को 540 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई हुई है।
गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि फ्लेक्सी किराया योजना मेरे संज्ञान में लाई गई है। इसे और बेहतर किया जा सकता है कि ताकि लोगों की जेब पर बोझ नहीं पड़े और राजस्व के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सके। वे इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि इस महीने की शुरुआत में मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्या उन्होंने फ्लेक्सी किराया योजना की समीक्षा की है। यह पूछने पर कि क्या योजना में कोई बदलाव होगा तो गोयल ने कहा कि कुछ बदलाव करने की संभावना है। पिछले वर्ष सितंबर में शुरू की गई योजना राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए लागू की गई थी। इसमें दस फीसद सीट सामान्य किराए पर बुक की जाती थी और इसके बाद हर दस फीसद सीट को दस फीसद बढ़ोतरी के साथ बुक किया जाता था। इसमें अधिकतम 50 फीसद की वृद्धि की जा सकती थी। आंकड़ों के मुताबिक फ्लेक्सी किराया योजना से रेलवे को सितंबर 2016 से जून 2017 के बीच 540 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी हुई।
मंत्री ने कहा कि सभी स्टेशनों और रेलगाड़ियों में तेज वाई-फाई कनेक्टिविटी होगी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसे कब लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टीटीई को ड्यूटी पर यूनिफॉर्म में रहना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरपीएफ कर्मी टिकट की जांच नहीं करेंगे, जो टीटीई का काम है लेकिन वे टिकट जांच दस्ते का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रेलवे की सभी संपत्तियों का खाका खींचने की पेशकश की
गुरुवार, 28 सितंबर 2017
मोदी व भाजपा के विरुद्ध बढ़ता जन आक्रोश: विद्यार्थी, व्यापारी, किसान जीने मरने की लड़ाई में जुटे
- करणीदानसिंह राजपूत-
भाजपा सत्ता की खुशी और सत्ता मद में पगलाई है और सामने कमजोर और विभाजित विपक्ष है जिसके पास कोई दमदार नेता नहीं है जो जनता के आक्रोश का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकार को चुनौती दे सके। इस हालत में भाजपा की तानाशाही बढ रही है।
इसके बावजूद पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग तबके मोदी सरकार के खिलाफ जिंदगी-मौत की लड़ाई में उतरे हैं।
संपूर्ण देश में छात्र छात्राओं में मोदी व भाजपा के विरुद्ध असंतोष भयानक रूप ले चुका है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सुरक्षा मांग रही छात्राओं पर आधी रात में पुलिस लाठीचार्ज व पुरुष पुलिस द्वारा घसीटे जाने की घटना ने तो भाजपा की सत्ता स्वरूप को बुरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।
मध्यदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे बीजेपी शासित राज्यों के किसानों ने अपनी उपज का सही दाम न मिलने को लेकर लंबे प्रदर्शन किए और कुछेक जगहों पर पुलिस की गोलियों से मारे गए।
गुजरात में दलितों पर हुए गोरक्षकों के हमले के विरोध ने राज्यव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया।
सरकार का सबसे सुदृढ़ समर्थक व्यापारी वर्ग भी जीएसटी को लेकर आंदोलन में उतरा और उसकी परेशानियां भी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।
छात्रों के सरकार विरोधी तेवर लगभग हर विश्वविद्यालय में दिखाई पड़ रहे हैं।
भाजपा की सरकारों और इसके जन संगठनों ने इन विरोध प्रदर्शनों को जनता की शिकायतों के रूप में लेने के बजाय इसे विपक्षी साजिश बताया और ताकत के बल पर इन्हें कुचलने की कोशिश की। सत्तारूढ़ दल को समय रहते समझ लेना चाहिए कि जिस तरह आज उसे देश में हुई हर अच्छी बात का लाभ मिल रहा है वैसे ही कल हर समस्या का ठीकरा भी उसी के सिर फूटेगा। बीजेपी के सहयोगी दल उसकी नाकामियों में हिस्सेदारी नहीं लेंगे।संभव है, पार्टी में ज्यादातर लोग चुनावी जीत के हल्ले में इस समस्या का समाधान देख रहे हों लेकिन प्रधानमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि वे किसी गलतफहमी में नहीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी बीजेपी के बारे में कहा है कि उसको चुनावों से ऊपर उठकर सोचना और काम करना चाहिए। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जनतंत्र को चुनावी दायरे से आगे ले जाना है ताकि इसमें जनता की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की शुरुआत में पिछली बार से बड़ी जीत अगले आम चुनाव में दर्ज करने का आह्वान करके ऐसा संकेत भी दिया कि चुनाव तय समय से पहले कराए जा सकते हैं। इस कार्यकारिणी का मकसद चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करने का है। बहरहाल, जनता की भागीदारी पर जोर देने के पीएम के आग्रह से स्पष्ट है कि वह जनता से संवाद में सरकार और पार्टी की कुछ खामियों को चिह्नित करना चाहते हैं।
उन्हें पता है कि उनकी नीतियां भले ही आकर्षक दिखती हों पर लोगों के जीवन पर उनका कोई अच्छा असर नहीं दिख रहा।
डेरा सच्चा सौदा की "कुर्बानी विंग" की धमकी भरी चिट्ठी: पुलिस चैनल पत्रकार अफसर विद्रोही डेरा प्रेमी निशाने पर: सुरक्षा अलर्ट
डेरा सच्चा सौदा की मंगल"कुर्बानी विंग" ने एक धमकी भरी चिट्ठी लिखकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ टीवी चैनल्स पर बोल रहे पूर्व डेरा अनुयायियों और रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों को भी जान से मारने की धमकी दी है.
इस चिट्ठी में "कुर्बानी विंग" की तरफ से लिखा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरु जी के लिए करीब 200 युवा मरने के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वो खुद मर कर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे. इसी वजह से वो डेरे और गुरमीत राम रहीम को बदनाम कर रहे लोगों के परिवारों को ही ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे.
इस चिट्ठी में डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ टीवी चैनलों की डिबेट में बैठ रहे गुरदास सिंह, हंसराज, भूपेंद्र सिंह और खट्टा सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा टीवी चैनलों में आज तक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, और न्यूज 18 के नाम लिखे गए हैं.इसके अलावा हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों का जिक्र भी इस चिट्ठी में किया गया है और इस चिट्ठी के माध्यम से इन तमाम लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ये चिट्ठी चंडीगढ़ में कुछ चैनलों के दफ्तर में भेजी गई है.
इससे पहले डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग अपने अखबार सच कहूं के माध्यम से भी आज तक के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र चौहान के एक साध्वी के किए गए इंटरव्यू को लेकर उसे फर्जी बताते हुए अपने समर्थकों को भड़काने के लिए अपने अखबार में खबर लिख चुके हैं.
इसके लिए बकायदा कई न्यूज चैनलों का नाम भी इस अखबार में लिखा गया कि किन-किन चैनलों के पत्रकार डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरें चला रहे हैं और ऐसा करके इस अखबार ने चंडीगढ़ के टीवी पत्रकारों के खिलाफ अपने डेरे के अनुयायियों को भड़काने की कोशिश की और इसका असर अब देखने को मिल रहा है जिसमे खुलेआम डेरा सच्चा सौदा की "कुर्बानी विंग" के लोग टीवी पत्रकारों के दफ्तर में चिट्ठियां भेज कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
पंचकूला:
डेरा सच्चा सौदा की कुर्बानी गैंग से मिली धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है । इस मामले को बहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने इस केस से जुड़े और मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले अपने तमाम अफसरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और उनके आस-पास कमांडो की तैनाती की जा रही है।इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने CBI के उन अफसरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है जो कि इस केस से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज को जो सुरक्षा दी गई है उस सुरक्षा के इंचार्ज को भी हाई-अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन राम रहीम के कुर्बानी गैंग ने मीडिया और पुलिस के 3 अफसरों को धमकी भरा पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि कुर्बानी गैंग के 200 युवा मरने के लिए तैयार हैं। खत में बाबा के खिलाफ खुलासे कर रहे गुरदास तूर, विश्वास गुप्ता, खट्टा सिंह, हंसराज को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। रेपिस्ट बाबा की इस कुर्बानी गैंग का खुलासा उसके जेल जाने के बाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इसी गैंग के लोगों ने पंचकूला में हिंसा की थी। लिखकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ टीवी चैनल्स पर बोल रहे पूर्व डेरा अनुयायियों और रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों को भी जान से मारने की धमकी दी है.
इस चिट्ठी में "कुर्बानी विंग" की तरफ से लिखा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरु जी के लिए करीब 200 युवा मरने के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वो खुद मर कर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे. इसी वजह से वो डेरे और गुरमीत राम रहीम को बदनाम कर रहे लोगों के परिवारों को ही ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे.
इस चिट्ठी में डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ टीवी चैनलों की डिबेट में बैठ रहे गुरदास सिंह, हंसराज, भूपेंद्र सिंह और खट्टा सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा टीवी चैनलों में आज तक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, और न्यूज 18 के नाम लिखे गए हैं.इसके अलावा हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों का जिक्र भी इस चिट्ठी में किया गया है और इस चिट्ठी के माध्यम से इन तमाम लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ये चिट्ठी चंडीगढ़ में कुछ चैनलों के दफ्तर में भेजी गई है.
इससे पहले डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग अपने अखबार सच कहूं के माध्यम से भी आज तक के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र चौहान के एक साध्वी के किए गए इंटरव्यू को लेकर उसे फर्जी बताते हुए अपने समर्थकों को भड़काने के लिए अपने अखबार में खबर लिख चुके हैं.
इसके लिए बकायदा कई न्यूज चैनलों का नाम भी इस अखबार में लिखा गया कि किन-किन चैनलों के पत्रकार डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरें चला रहे हैं और ऐसा करके इस अखबार ने चंडीगढ़ के टीवी पत्रकारों के खिलाफ अपने डेरे के अनुयायियों को भड़काने की कोशिश की और इसका असर अब देखने को मिल रहा है जिसमे खुलेआम डेरा सच्चा सौदा की "कुर्बानी विंग" के लोग टीवी पत्रकारों के दफ्तर में चिट्ठियां भेज कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
पंचकूला(उमंग श्योराण): डेरा सच्चा सौदा की कुर्बानी गैंग से मिली धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है । इस मामले को बहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने इस केस से जुड़े और मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले अपने तमाम अफसरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और उनके आस-पास कमांडो की तैनाती की जा रही है।इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने CBI के उन अफसरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है जो कि इस केस से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज को जो सुरक्षा दी गई है उस सुरक्षा के इंचार्ज को भी हाई-अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन राम रहीम के कुर्बानी गैंग ने मीडिया और पुलिस के 3 अफसरों को धमकी भरा पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि कुर्बानी गैंग के 200 युवा मरने के लिए तैयार हैं। खत में बाबा के खिलाफ खुलासे कर रहे गुरदास तूर, विश्वास गुप्ता, खट्टा सिंह, हंसराज को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।
सूरतगढ़ का यह अंडर पास कब शुरू होगा ?
झ
करणीदानसिंह राजपूत
सेठ रामदयाल राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास निर्मित रेल अंडर पास शुरू होने के इंतजार में लोग बेताब हैं।
ओवर ब्रिज के ऊपर से आने जाने पर दोतरफा 4 किलोमीटर अतिरिक्त आवागमन करना पड़ता है। महंगे भाव के पेट्रोल पर दुपहिया वाहन वाले जब सूर्योदय नगरी से आते जाते हैं तब बहुत परेशान हो ये हैं।
----++--
सदस्यता लें
संदेश (Atom)











