शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

बीकानेर: युवती से 23 नौजवानों ने दुष्कर्म किया: पुलिस ने 21 का मालूम कर लिया

राजस्थान के बीकानेर में दिल्ली की एक महिला को अगवा कर 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 


दिल्ली की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर पुरोहित स्थित अपने  आवासीय भूखंड को देखने आई थी। वह दोपहर करीब 2.30 बजे जयपुर रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक एसयूवी में आए दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे वाहन में कई घंटों तक घूमाते रहे और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसने कहा कि दो आरोपियों ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उन्होंने छह अन्य लोगों को बुला लिया। इन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि उसे पलाना गांव स्थित सरकारी बिजली उपस्टेशन ले जाया गया जहां कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। 

एफआईआर के अनुसार, दो लोग 26 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसे वहीं फेंक गए जहां से उसे अगवा किया गया था। पुलिस ने 27 सितंबर को दो नामजद और 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सीओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से कंडोम बरामद किए हैं। साथ ही सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला की डॉक्टरी जांच कराई गई है और अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। महिला ने दो मोबाइल नंबर और एक वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी एफआईआर में दर्ज कराया है। 

छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बरसिंहसर निवासी  सुभाष जाट,राजू राम जाट,भंवर लाल जाट, मनोज कुमार जाट और पलाना निवासी जुगलकिशोर जाट व मदनलाल जाट के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। इनको अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।


यह ब्लॉग खोजें