मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु का स्वास्थ्य.कांग्रेस नेता हैं भादु.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 10 फरवरी 2026.

पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भादु के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व वे एसडीएम एडीएम कार्यालय की सड़क पर चक्कर आने से गिर गये थे। उनको एक टी स्टाल वाले ने गिरे हुए देखा और उठाया। उसने चिकित्सालय का आग्रह किया लेकिन भादु ने इन्कार किया। वे बाद में सड़क पर और टहले फिर घर गये। भादु सन् 2013 से 2018 तक भाजपा टिकट पर सूरतगढ़ से विधायक रहे। सन् 2018 में उनके बजाय रामप्रताप कासनिया को भाजपा की टिकट मिली। भादु को 2023 में भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा और काफी कम वोट मिले। इसके बाद भादु कांग्रेस में चले गये। अब वे कांग्रेस के  सक्रिय नेता हैं।०0०

०००

यह ब्लॉग खोजें