रविवार, 15 फ़रवरी 2026

जोधाराम कालवा की प्रथम पुण्यतिथि: सत्संग व श्रद्धांजलि सभा. रिपोर्ट.

 



 * करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 14 फरवरी 2026.

एससी समाज के बच्चों की शिक्षा पर हर वर्ष 1 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा

सूरतगढ़। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा के पूज्य पिता स्व. श्री जोधाराम जी कालवा की प्रथम पुण्यतिथि (14 फरवरी) के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर स्व. कालवा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।




सत्संग में स्वामी आत्माराम जी महाराज (हरिरामाचार्य पीठ, जोधपुर), महन्त शान्तिनाथ (रामनाथ डेरा प्रमुख), स्वामी हरिराम, बाबूराम जी, माधव प्रकाश, गिरधारी नाथ, रुकमणनाथ महाराज, मनिन्द्र, माहाबोधि सत्यपाल धम्मदीप तथा मिशनरी गायक बजरंग राठी ने भजन, प्रवचन एवं सत्संग प्रस्तुतियां दीं। 

संतों ने अपने उद्बोधन में स्व. जोधाराम कालवा के सादगीपूर्ण जीवन, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अनूपगढ़ की पूर्व विधायक संतोष बाबरी, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, भामाशाह एवं गौभक्त साहब राम चाहर, बीजेपी जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह,पेपसिह राठोड़,विकाससिंह शेखावत,पत्रकार लोकतन्त्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,आर ए एस बाबूराम रेगर, सीआई रामकुमार लेघा,देवीलाल बेलाण जिलाध्यक्ष मेघवाल समाज संस्था,पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा एवं काजल छाबड़ा, पूर्व प्रधान हरी राम मेघवाल, पूर्व प्रधान बिरमा नायक,राजाराम गोदारा,वली मोहम्मद,राम कुमार भांभू, हनुमान मील,मुखराम खिलेरी, राजेश भादु,विनोद चौधरी,पूर्व विधायक पुत्र संदीप कासनियां,शिशा क्षेत्र के भाटिया आश्रम के प्रवीण भाटिया,हर्ष संस्था के अनिल धानुका,टैगोर एज्युकेशनल ग्रुप के मोहित जेतली एवं सचिन जेतली, राकेश राठी,वरिष्ठ वकील एन.डी.सेतिया, युवा नेता अमित कड़वासरा,राकेश बिश्नोई राहुल लेघा,बाबूलाल पिप्पल, अशोक आसेरी, डा.एस.के.सिहाग, डा.अनिल  पेंशिया,नरेंद्र चाहर, किशोर गाबा,बार संघ अध्यक्ष अनिल भार्गव सहित बड़ी संख्या में निवर्तमान पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, व्यापारी, कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पूर्व कालवा परिवार द्वारा स्थानीय गौशालाओं में सेवा कार्य (सभामणि) भी किया गया।

एससी समाज के बच्चों की शिक्षा पर हर वर्ष 1 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश कालवा ने स्व. जोधाराम कालवा की स्मृति में महत्वपूर्ण सामाजिक घोषणा करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये अनुसूचित जाति (एससी) समाज के बच्चों की शिक्षा पर व्यय करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया और इसे सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। श्रद्धांजलि सभा का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ०0०




यह ब्लॉग खोजें