मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

ईओ पूजा शर्मा दफ्तर से अनुपस्थित.जवाब तलब होगा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 अप्रैल 2026.

नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा अपने कार्यालय में अधिकांश दिनों में अपनी मर्जी से आती जाती है। दफ्तर से अनुपस्थित भी रहती है लोग इंतजार करते हैं तथा दफ्तर में कोई बताता नहीं कि सूरतगढ़ में हैं या नहीं है, कब आएंगी। अगर घर चली जाए तो फिर कार्यालय में लौटती नहीं। इस मनमर्जी से शहर के काम समय पर नहीं होते। कभी शहर का निरीक्षण नहीं किया। लोग शिकायतें करते रहें,लेकिन यह दफ्तर से अनुपस्थित रहती है। दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड इसके प्रमाण हैं।

* आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीनानाथ बब्बल द्वारा कराए गए आधिकारिक टीम के औचक निरीक्षण में पूजा शर्मा अनुपस्थित मिली। अब पूजा शर्मा को नोटिस भेजा जाएगा। पूजा शर्मा से जवाब तलब होगा। पूजा शर्मा का अनुपस्थित रहना आज के अधिकारिक औचक निरीक्षण में प्रमाणित हो गया।०0०







यह ब्लॉग खोजें