रविवार, 5 अप्रैल 2026

सूरतगढ़: चारपांच मंजिले अवैध होटलों को छूट और गरीब को पट्टा नहीं.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 अप्रैल 2026.

सूरतगढ़। गरीबों मजदूरों अल्पाय वालों को अनेक नियम गिना कर उनको अपने घर का पट्टा नहीं दिया जा रहा और दूसरी ओर  बीसीयों होटल 2 मंजिल निर्माण की स्वीकृति लिए हुए अवैध 3,4 और पांच मंजिला तक बन चुके हैं तथा कई निर्माण प्रक्रिया में हैं। गरीबों की पट्टा फाईलों पर नियम हैं अमीरों के होटलों पर तीन चार लाख की रिश्वत से कोई एक भी नियम नहीं है। अधिशाषी अधिकारी,सहायक अभियंता, निर्माण शाखा स्टाफ होटलों का अवैध निर्माण न रुकवाते हैं न निर्माण को सील मोहर लगाकर सीज करते हैं। आरोप है कि सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं के अवैध होटलों में सम्मिलन है। 






 भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रतिनिधि पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और कांग्रेस के सूरतगढ़ विधायक डुंगरराम गेदर से यह प्रश्न है कि वे इस घोटाले पर चुप क्यों हैं? दोनों नेता एकदम चुप हैं। 

* पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने धरणा स्थल पर पट्टे दिलाने की घोषणा अपने मुख से ही की थी,फिर आज तक एक भी पट्टा नहीं दिलाया। ईओ पूजा शर्मा को ही कह देते कि भाजपा सरकार ने ईओ के एकल  हस्ताक्षर से पट्टा जारी करने का आदेश 2 फरवरी 2026 को हो गया तब ईओ सभी फाईलों का निस्तारण क्यों नहीं कर रही है। कासनिया की पट्टे दिलाने की घोषणा में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा भी शामिल थे,वे भी चुप क्यों हैं?

 * हालात डुंगरराम गेदर की भी साफ नहीं है गेदर पट्टे दिलाने में कुछ करेंगे या चुप रहेंगे, ताकि नगरपालिका में घोटाले लापरवाही सब चलते रहें,होटलों के अवैध निर्माण होते रहें।

* भाजपा सरकार के स्थानीय प्रशासन ईओ पूजा शर्मा और प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा ( उपखंड अधिकारी) की जानकारी में अवैध निर्माण हैं लेकिन अवैध निर्माणों का निरीक्षण करने से,निर्माण सीज करने से, कुछ भी करने से बच क्यों रहे हैं? इनकी कर्त्तव्य निष्ठा सरकार के प्रति कार्य करने की है या भ्रष्टाचार को देखते रहने व माफिया के प्रति है।।०0०










यह ब्लॉग खोजें