सूरतगढ़. ओलावृष्टि.सांसद इंदौरा व विधायक गेदर जिलाकलेक्टर से मिले
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 अप्रैल 2026.
विधायक डुंगरराम गेदर व सांसद कुलदीप इंदौरा ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 165 आरडी, कानोर, सरदारपुरा खर्था सहित आसपास के कई गांवों के दौरे में ओलावृष्टि से नष्ट फसलों को देखने व किसानों से मिलने के बाद जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव से भेंट कर प्रभावित किसानों के लिए शीघ्र राहत उपलब्ध करवाने की मांग रखी।
इस फसल अवलोकन व कलेक्टर से मिलने की टीम में पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, बलराम वर्मा, गिरधारी स्वामी राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष, परसराम भाटिया सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भी साथ रहे।
सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर सरकार को भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।
विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।
इस दौरान अमीलाल कुलड़िया, ओम स्वामी मंडल अध्यक्ष, भागीरथ कुलड़िया, बेगाराम मेघवाल, श्योचंद मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।०0०