विजय कुमार गोयल व्यापार मंडल सूरतगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 31 मार्च 2026.
व्यापार मंडल के सत्र 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयकुमार गोयल निर्विरोध चुने गये हैं। अन्य चार पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए।
नवनीत सारड़ा सचिव, दीपक गाबा उपाध्यक्ष, हेमंत डागा कोषाध्यक्ष एवं आनन्द डागा सहसचिव चुने गये। चुनाव अधिकारी दर्शन मगत परनामी ने घोषणा में बताया कि सभी पदों पर नामांकन वापसी के बाद एक एक नाम रहे। ०0०