सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर का ओलावृष्टि क्षेत्रों का दौरा. लेटेस्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़,4 अप्रैल 2026.
सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे क्षेत्र के किसान गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं।
इस परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक डूंगरराम गेदर ने प्रभावित गांवों का दौरा कर अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक गेदर ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें और पुनः खेती के कार्य में जुट सकें।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया एवं राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, जिला महासचिव बनवारी लाल थोरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा गणेश गोदारा जी, बलराज सहारण जी, कांग्रेस राजियासर गांव पंचायत अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौड़ जी, कांग्रेस मोकलसर पंचायत अध्यक्ष केसरा राम जी, जुगल सिंह राठौड़ जी, गणेश सुथार, भानी राम मेघवाल, संत राम मेघवाल, जगदीश बांगड़वा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजियासर महामंत्री चेतराम नेहरा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मंगतु राम बैगड़, नरेश गोदारा, मदन लाल कुम्हार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधायक गेदर ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।०0०