मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

भाजपा में घुसों को झुनझुना भी नहीं! मिलते हैं अपमान के घूंट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

भाजपा में भाग भाग कर घुसे कांग्रेसियों व अन्य के लिए एक बार फिर से कलेजे को चीरती चेतावनी भाषण आने लगे हैं कि 'दलबदलुओं' को कुछ भी नहीं मिलने वाला। भाजपा के पुराने कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही राजनैतिक पद मिल पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान के प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल के बयानों के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा तेज हुई है वहीं भाजपा में आए कांग्रेसी व अन्य दलों के लोगों के लिए भी काफी हद तक साफ हो गया है कि भाजपा में उनको कुछ मिलने वाला नहीं है। राजनीति में कुछ प्राप्त करने के लिए ही प्रयास होते हैं और कुछ नहीं मिले और आगे आने वाले समय में भी कुछ मिलने की संभावना नहीं हो तो गंभीरता से विचार आवश्यक है। यह वक्त काग्रेस या अन्य दलों से आए लोगों के वापस अपने घर वापसी का सही समय है।  बड़े चुनावों के इंतजार के बजाय आने वाले नगर निकायों और पंचायत चुनावों से पहले ही घर वापसी हो जाए तो हो सकता है अपने पुराने घर कांग्रेस में कुछ ईज्जत मिल जाए। कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों से जो व्यवहार हो रहा है उससे लगता नहीं है कि समानता है। भाजपा में घुसे लोगों को पार्टी कार्यकर्मों में बुलाया नहीं जाता और कार्यक्रमों की सूचना भी नहीं दी जाती। भाजपा में आए लोगों को बाहरी माना जाता है और किसी कार्यक्रम में किसी तरह से शामिल भी होते हैं तो मंच तो कभी नहीं मिलता, कोई कोने की सीट अंतिम पंक्ति की सीट खुद ही खोज कर चाहे बैठ जाएं। भाजपा में प्रवेश हुए लोगों को अपमान के घूंट पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा बाहरी लोगों को घसीट घसीट कर मारती रहती है। अभी भी अनेक लोग हैं जो सोचते हैं कि शायद आगे कुछ मिल जाए,तो ऐसे लोग लालच में ठगे जाते रहेंगे।

दि. 7अप्रैल 2026.

करणीदानसिंह राजपूत.पत्रकारिता 62 वां वर्ष,

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत) 

94143 81356.

******






यह ब्लॉग खोजें