बड़ा स्कैंडल.पुलिस को फाईल नहीं देता नगरपालिका प्रशासन. सूरतगढ़ का केस.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 10 फरवरी 2026.
सूरतगढ़ नगरपालिका में हुए एक बड़े घोटाले के मुकदमें से संबंधित कागजात वर्तमान नगरपालिका प्रशासन जानबूझकर पुलिस को नहीं दे रहा है।
एक प्रभावशाली पैसे वाले को नियमों के विपरीत अवैध कार्वाई करते हुए खांचा भूमि का आवंटन का घोटाला हुआ।
इस संबंध में प्रकरण की शिकायत का अनुसंधान (जांच) पहले सूरतगढ़ पुलिस फिर श्रीबिजयनगर पुलिस और अब पदमपुर पुलिस को सौंपी हुई है।
पुलिस ने नगरपालिका प्रशासन से दस्तावेज उपलब्ध कराने का लैटर जारी किया। यह मुश्किल से आधे घंटे का ही काम था लेकिन रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया। सूत्रानुसार पुलिस की ओर से स्मरण पत्र भी आया लेकिन नगरपालिका प्रशासन पैसे वाले को बचाने के लिए दस्तावेज नहीं दिए। सूत्रानुसार नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी सहयोग नहीं दिए जाने की रिपोर्ट में उलझ सकते हैं। करीब दो तीन महीनों से यह बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस से संबंधित है पैसे वाला।0०