22 चोरियां और पकड़ में 1 भी नहीं.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 फरवरी 2026.
सूरतगढ़ ताप विद्युत स्टेशन की आवासीय कालोनी में कुछ महीनों में हुई 22 चोरियों में एक का भी माल बरामद नहीं हो पाने पर धरणा लगाने का निश्चय इंटक युनियन की आज की बैठक में किया गया।आवासीय कॉलोनी में पूर्व में लगभग 22 चोरियां हो जाने के बावजूद भी आज तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तथा दिनांक 7 फरवरी को अधिशाषी अभियंता के क्वार्टर आर 2/45 में फिर चोरी हुई। आवासीय कालोनी चौकसी में घिरी है फिर भी इतनी चोरियां होना सुरक्षा को चुनौती है। अनेक बार शंका जाहिर की गई कि चोर बाहर के नहीं हैं तो भीतर कौन हो सकते हैं?
*इंटक संगठन की बैठक राजस्थान इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष व श्रीगंगानगर के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा की अध्यक्षता में सूरतगढ़ थर्मल की आवासीय कॉलोनी में इंटक कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में इंटक के पदाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे तकनीकी कर्मचारीयो की ज्वलशील समस्याओं पर चर्चा की जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा सूरतगढ़ थर्मल की सूरतगढ़ थर्मल की क्रिटिकल इकाई में कॉल हैडिंग प्लांट में चल रहे ठेके की फर्मो में अनियमिता,स्वीकृत सीटों से बहुत ही कम मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है, श्रम कानून में किए गए संशोधन पर निंदा प्रस्ताव पारित किया, प्लांट में स्थित डिस्पेंसरी में डॉ व नर्सिंग स्टाफ लगाना,थर्मल ऑफिस में कार्यरत टेक्निकल कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर लगाया जाए, CHC हॉस्पिटल कॉलोनी में खोला जाये।सीनियरिटी के हिसाब से तकनीकी कर्मचारीयो को आर 4 क्वार्टर देना तय किया जाए।
इंटक के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की सहमति से दिनांक 16 फरवरी को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर धरना लगाए जाएगा।
बैठक में उत्पादन इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतपाल चौहान इकाई अध्यक्ष कंवरजीत सिंह,बलिराम मेघवाल, भूपेश कुमार प्रधान निर्मल सिंह, जयप्रकाश बेनीवाल अर्जुन चौहान अर्जुन चौहान, विनोद पांडे, मदन स्वामी, अमरचंद मनोज गर्ग, सुखजिंदर सिंह बराड़,कालूराम व अन्य उपस्थित थे।०0०