गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

सूरतगढ़.नगरपालिका बाजार सफाई का नाटक करेगी या काम करेगी.ईओ के हवाई नोटिस.

 








* करणीदानसिंह राजपूत * 

सूरतगढ़ 30 अप्रैल 2026.

नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान सरकार का  स्वच्छ भारत अभियान पर न काम न निरीक्षण करके 2 साल से अधिक कार्यकाल पूरा कर दिया। इस बीच आवासन मंडल कालोनी के अतिक्रमण हटाने के 58 मकान मालिकों को 3 दिन की अवधि के नोटिस देकर ड्युटी की जिम्मेदारी नहीं निभाई और एक भी अतिक्रमण नही हटाया। नोटिस देकर हवा बनाई और फिर गुपचुप शांति। पूजा शर्मा की सरकार की नीतियों आदेशों के विपरीत कार्य करने,स्वच्छ भारत अभियान को फेल करने से यहां सरकारी कार्वाईयों के लिए काम के जिम्मेदार पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया की  बेहद बदनामी हो रही है। ईओ की लापरवाही से  पूरे शहर में प्रदूषण फैला है जिसके लिए कासनिया को हर जगह कोसा जा रहा है।

👍 दैनिक भास्कर में एक न्यूज छपी है जिसमें छपा है कि सोमवार ( 4 मई 2026) से नगरपालिका बाजारों में सफाई अभियान चलाएगी और अभियान के वक्त ईओ स्वयं मौजूद रहेगी। ईओ पूजा शर्मा ने अपने कार्यकाल में न तो कभी बाजार का निरीक्षण किया न कोई कार्वाई की है न उपस्थित रही इसलिए नगरपालिका की घोषणा को  अभी थोथी ही समझा जा रहा है। यदि यह घोषणा भी थोथी साबित हुई तो कासनिया की ही बदनामी कराएगी। नगरपालिका स्वच्छता अभियान चलाएगी। क्या इसमें गंदगी फैला रहे होटलों को भी सीज किया जाएगा जो स्वीकृत 2 मंजिलों के बाद अवैध रूप में नगरपालिका में भेंट चढाकर 3,4,5 मंजिलें बना चुके हैं और कुछ अभी अवैध निर्माण कर रहे हैं। बात केवल अवैध निर्माण की नहीं सफाई अभियान की भी है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जुड़ा है। ईओ का निवास है वहां सड़क पर अतिक्रमण कराया हुआ है जिसमें ईओ के विरूद्ध शिकायत सीएमओ में हुई है और नगरपालिका में वह शिकायत कार्वाई के लिए आ चुकी है। ईओ पूजा शर्मा ने अपनी भाभी बबीता शर्मा का अवैध रूप से प्रमोशन किया वह भी गंभीर मामला है। ईओ ने यूनिपोल हटवाए जो सड़कों पर ही पड़े हैं तथा गंदगी फैलाने में सहायक  हो रहे हैं। पोलों के पास कचरे के ढेर लगने लगे हैं।

* नगरपालिका प्रशासन की घोषणा है तो सच्च के लिए सोमवार का 4 मई का इंतजार है कि शुरू होगी और बीच में नहीं रूकेगी।

०0०

यह ब्लॉग खोजें