सूरतगढ़.दफ्तरों से अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारी सूची.एडीएम ने कराया औचक निरीक्षण.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 अप्रैल 2026.
अतिरिक्त जिलाकलेक्टर दीनानाथ बब्बल ने अधिकारियों की 2 टीमें बना कर सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण कराया तो अनेक अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित थे। दफ्तरों से अनुपस्थित रहे समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा और उसके बाद जवाब संतोष प्रदनहीं सही नहीं हुआ तो विभागीय नियमानुसार सख्त कार्वाई होगी। अच्छा खासा वेतन लेते हैं और ड्युटी करते लापरवाही करते हैं।
* नगरपालिका में सबसे बड़ी प्रशासनिक पद पर नियुक्त अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा निरीक्षण में अनुपस्थित थी। पूजा शर्मा की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की सबसे अधिक शिकायतें हैं। नगरपालिका में 2 चपरासी इन्द्र जीत स्वामी और छिंदाराम भी अनुपस्थित थे।
* जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता राकेशकुमार अनुपस्थित थे । इनके अलावा बबीता राय,संदीप गोदारा, विजयशंकर एओ भी अनुपस्थित थे।
*उपकोषागार में एस ए. जयश्री अनुपस्थित थी।
* महाप्रबंधक राज्य वन जीव में विजेन्द्र कुमार ए. एफ. ओ, और अंकिता यादव अनुपस्थित थे।
* क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में शिशपाल सहायक वनपाल और श्रवणसिंह वनरक्षक अनुपस्थित थे।
* उपवन संरक्षक विभागीय मंडल कार्यालय में राधेश्याम एएओ प्रथम और राकेश कुमार सहायक एओ अनुपस्थित थे।
* अधि.अभियंता सूरतगढ़ शाखा, जल संसाधन कार्यालय में मनोज कुमार पाटनी प्रशासनिक अधिकारी, किशनलाल प्रशासनिक अधिकारी, जसविंद्रसिंह डीएओ सैकिंड, सुरेंद्र कुमार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और आशा देवी सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनुपस्थित थे।
* सीडीपीओ कार्यालय में तो बड़ी लापरवाही थी। सीडिपीओ नवदीपकौर अनुपस्थित थी। इसके अलावा मंगासिंह लिपिक,एल.एस.पद के कृष्ण वर्मा, अनिता चौधरी, संतोष महला,चंद्रावती जोशी, संतोष कुमारी, प्रियंका ताखर,शारदा देवी, संतोष देवी, मीता देवी,रचना देवी,सुमन दीप,स्वाति मीणा और जेए सुखदीप सिंह अनुपस्थित थे।
* अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य सूरतगढ़ में रामप्रताप सुथार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी,शांति कंवर सहा.कर्मचारी, दीपककुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित थे।
* सहायक अभियंता ग्रामीण जोधपुर विद्युत वितरण. में रघुवीर शर्मा सीए प्रथम अनुपस्थित थे।
* कृषि उपज मंडी समिति में धनपतराम प्रवेक्षक,रजनी पूनिया सूचना सहायक अनुपस्थित थे।
* अधि.अभि.क्षेत्रीय गुणणनियंत्रक में रामफल जाखड़ APO, गोपाल जयपिल यूडीसी, मोठदास यूडीसी अनुपस्थित थे।
* सहायक अभियंता सूरतगढ़ जल संसाधन शाखा में विनोद कुमार पटवारी विनोद कुमार सहायक कर्मचारी अनुपस्थित थे।
*सहायक अभियंता जल संसधान निरवाना में जसवंत सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राजेंद्र सिंह सहायक कर्मचारी अनुपस्थित थे। * सीबीईओ में सर्वेश कुमारी सीबीईओ, सुरेश महर्षि सहायक सीईओ, विजयलक्ष्मी एओ अनुपस्थित थे।
* तहसीलदार भू अभिलेख में पवन कुमार सोनगरा ओके, पंकज,आरती सेटलमेंट पटवारी,लवीना, दीक्षिका,अलका राणी गर्ग सेटलमेंट पटवारी,
अजय कुमार एल.आर.पी अनुपस्थित थे।
* अधीक्षण अभियंता फिटनेस एवं गुण नियंत्रक संचित क्षेत्र विकास में महेंद्र सिंह झिंझा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद इरफान सहायक प्रशासनिक अधिकारी व रामनिवास कड़वासरा वरिष्ठ लिपिक अनुपस्थित थे।
*पशु चिकित्सालय में राकेश कुमार उपनिदेशक अनुपस्थित थे।
*अधिशासी अभियंता भू संरक्षण में इंद्राज पिंड मार सहायक अभियंता,अंकित कुमार कनिष्ठ अभियंता, सुनील कुमार खरोड़ अनुपस्थित थे।
*अधीक्षक अभियंता गंगनहर में कुमारी अनु रावत ओए और बृजमोहन डबल एएओ फर्स्ट अनुपस्थित थे०0०
*