रेलवे रोड नगरपालिका कार्वाई. संयुक्त व्यापार मंडल की मांग थी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 29 अप्रैल 2026.शहर के मुख्य स्थल बाजार सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक नगरपालिका ने सड़कों को नाली तक साफ रखने नाले साफ रखने की कार्वाई के तहत स्टर से बाहर सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने और नालों में कचरा डालने वाले दुकानों के व्यक्तियों पर जुर्माना लगाना शुरू किया है। इसका कुछ असर दिखाई दिया है और यह कार्वाई रोजाना चली तो सड़कें एकदम साफ रहेंगी।
संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से सफाई की मांग की गई थी।
संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवतार सिंह सचिव नरेंद्र कालड़ा ( मोनू ) व अन्य ने 7 अप्रैल 2026 को अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा को सफाई व्यवस्था नालों की सफाई आदि के लिए मांग पत्र दिया था। रेलवे रोड का कचरा का ब्यौरा था। नालों की सफाई का भी लिखा था।इसके अलावा सुभाष चौक पर और पुरानी धानमंडी में टायलेटों की गंदगी से हो रही परेशानी का वर्णन करते हुए सफाई की मांग की थी। नगरपालिका ने सफाई अभियान में सड़क और नालों की सफाई कराने पर शुरुआत की है। अभी दो तीन दिन ही हुए हैं। यह कार्वाई आगे कितने दिन चलेगी इस पर साफ सफाई निर्भर करेगी।
* पीएम नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान यहां सफल करने के लिए नगरपालिका प्रशासन को सख्त होकर ही कार्वाई करनी होगी। ०0०