* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 जनवरी 2026.
आदिनाथ जैन मंदिर पालीताना ( गुजरात) के मंदिर की 3700 सीढियां 99 बार चढे उतरे
भास्कर सेठिया पुत्र सुशील सेठिया का सूरतगढ़ लौटने पर शानदार स्वागत किया गया।
मूर्ति पूजक जैन सेठिया परिवार धार्मिक विचारों में रमा हुआ है। भास्कर सेठिया न रणकपुर - हनुमानगढ़ एक्सप्रेस से 3 जनवरी2026 को दोपहर 2-30 बजे सूरतगढ़ स्टेशन पर उतरे। भास्कर सेठिया ने ट्रेन से उतरते ही सर्व प्रथम अपनी दादीजी इंद्रा सेठिया पत्नी स्व. छगनमल सेठिया के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
स्टेशन पर सेठिया परिवार मनोज सेठिया माणक सेठिया सुशील सेठिया स्व इंद्रचंदस्व हनुमान के परिवार सहित संपूर्ण परिवार,जवांई आदि,सकल जैन समुदाय के प्रबुद्ध नर नारियां, अन्य समुदायों के लोग एवं मित्र परिचित आदि ने स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण साफा पटका आदि पहनाए गये। स्टेशन परिसर में भी स्वागत हुआ। स्टेशन से खुली कार में पार्श्वनाथ जैन मंदिर तक वर घोड़ा निकाला गया जो बाजारों में से निकला। तरूण वर्ग के लड़के लड़कियां स्वागत में नृत्य करते साथ चले। स्वागत के विडिओ फेसबुक एकांट karnidansingh rajput पर प्रस्तुत हैं।ये तीन लघु विडिओ हैं जो 1-51,1-17 और 0-27 मिनट के हैं। ०0०
०००००






