शनिवार, 31 जनवरी 2026

सूरतगढ़ स्टेशन पर यात्रियों व रेल संपत्ति की चोरी की घटनाएं बढी.

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 31 जनवरी 2026.

नागरिक संघर्ष समिति रेल की ओर से आज रेलवे स्टेशन पर धरना और प्रदर्शन करते हुए यात्रियों व रेल संपत्ति की चोरी की निरंतर घटनाओं पर महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन दिया गया। सुरक्षा स्टाफ आरपीएफ और रेलवे पुलिस की गश्त नहीं होने का उल्लेख किया गयाः

नागरिक संघर्ष समिति रेल के इस धरना प्रदर्शन में सूरतगढ़ के अनेक व्यापारिक संगठन वकील गणमान्य समाजसेवी आदि लोगों ने भाग लिया। नागरिक रेल संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण शर्मा, सचिव मदन ओझा के अलावा अनेक सदस्य इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

 सूरतगढ़ के किरयाना खुदरा व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर गाबा, थोक सब्जी फल मंडी के अध्यक्ष घनश्याम भठेजा संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष घनश्याम आहूजा,वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा,

 एडवोकेट राम प्रताप तिवारी, एडवोकेट मनीष अग्रवाल,एडवोकेट कुलविंदर सिंह,मदन शर्मा,इंद्रसेन गोदारा, सत्यनारायण सारस्वत, दीनबंधु राठी, रतन सोनी, पवन कुमार तावणिया, राहुल  सहारण, दीपकसीला, बरकत अली, हुसैन मोहम्मद, इब्राहिम तेली, विजय कुमार, मदन सिंह पडि़हार, श्योनारायण गोदारा, मुकुल बोहरा, रामलाल, रूप राम उपाध्याय,डॉ राजाराम बेनीवाल,सत्यनारायण तावणिया, राधेश्याम, राकेश नायक, विनोद, गुरजीत, राकेश गगनेजा, ज्ञान बजाज, धर्मपाल गजरा,रिटायर्ड थानेदार विष्णु शर्मा, पवन मुंदड़ा आदि लोग इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।०0०





शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

सूरतगढ़: श्रीगोपाल शर्मा के सम्मान पर आपत्ति. गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान।

 

        * करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 30 जनवरी 2026.

 सूरतगढ़ उपखंड के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी  2026 को श्रीगोपाल शर्मा पुत्र श्री अनंत राम शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाने पर गंभीर आपत्ति की शिकायत करते हुए यह सम्मान पत्र प्रत्याहारित करने की मांग हुई है। शर्मा बाल मंदिर  के संचालक श्रीगोपाल शर्मा के खिलाफ दो  नाबालिक छात्र एवं छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी जिसमें मुकदमा नंबर 459 / 2013 दर्ज हुआ था। जिसमें माननीय न्यायालय सूरतगढ़ द्वारा प्रसंज्ञान लेते हुए भादंसं की धारा 306 में प्रसंज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए गये। इस मामले में आरोपी ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे जारी करवाया हुआ है।

* सूरतगढ़ प्रशासन एवं जिला प्रशासन को शिकायत देने वाले सुशील कुमार तावणिया हैं जिनके पुत्र ने सुसाइड नोट में श्रीगोपाल शर्मा पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की थी। 

सुशील कुमार तावणिया ने प्रशस्ति पत्र प्रत्याहारित करने की शिकायत में अदालती दस्तावेज भी लगाए हैं।  




सूरतगढ़ निवासी सुशील कुमार वर्तमान में अनूपगढ़ ज्योति के पत्रकार भी हैं। सूत्र अनुसार सुशील कुमार ने श्रीगोपाल शर्मा के विरुद्ध शिक्षा विभाग में भी शिकायत की हुई है कि एक ही भवन में शर्मा बालमंदिर में रोजवैली नामक दूसरी संस्था नियम विरुद्ध चलाई जा रही है। इस शिकायत की जांच चल रही है। 

👌 अभी प्रशासन ने भामाशाह के रूप में सम्मान दिया है लेकिन उल्लेख नहीं है कि इस व पिछले वर्ष में सरकार की किस संस्था अथवा विभाग को कोई राशि या संपत्ति दान की थी। सुशील कुमार तावणिया की शिकायत की जांच पर यह प्रशस्ति पत्र प्रत्याहारित किया जा सकने की संभावना है।

** विदित रहे की बाड़मेर जिला प्रशासन ने इसी गणतंत्र दिवस पर दिये सम्मान प्रशस्ति पत्र को पुलिस रिपोर्ट के बाद निरस्त कर लिया।०0०








 

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

सूरतगढ़.कम्प्यूटर कितने की घास चर जाते हैं.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जनवरी 2026.

सूरतगढ़ नगरपालिका कार्यालय में कम्प्यूटरों पर डाटा फीड नहीं होते। आगे नहीं चलते। रिजेक्ट हो जाते हैं।ओके नहीं होते। लोग परेशान होते हैं। चक्कर लगवाते हैं। 

कम्प्यूटर 500 रूपये का घास चरने पर एक काम करता है। 500 रूपये बहुत ज्यादा होते हैं। कम्प्यूटरों की बातचीत और शानशौकत देखो तो मालुम होगा कि कितने कम्प्यूटर हैं और  एक दिन में कितनी घास चरते हैं। ०0०





बुधवार, 28 जनवरी 2026

दर्शन:करणी प्रेस इंडिया 26 लाख से पार. पाठकों का विश्वास.

 

 


 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐


* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  28 जनवरी 2026.


💐 26 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 

💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 


* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं। सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दाता इसका प्रभाव देख रहे हैं और उन्नति कर रहे हैं।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com


28 जनवरी 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,61 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**


जातीय आधारित यूजीसी नियम का विरोध. वापस की मांग.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 जनवरी 2026.

जाती है आधार के नए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम के विरुद्ध सूरतगढ़ में आक्रोश फैल रहा है आज शहर के गणमान्य नागरिकों की ओर से उपखंड अधिकारी के मार्फत भारत के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा गया है जिसमें लिखा गया है कि इस नियम को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा विरोध के अंदर आंदोलन होंगे। उमेश मुद्गल, मुरलीधर पारीक,अशोक मखीजा,शेरसिंह, सुशील आदि सहित अनेक जन मांग पत्र देने में आगे रहे।०0०




रेलवे का अतिक्रमण हटाने का मांगपत्र एसडीएम को.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 जनवरी 2026.

रेल विकास संघर्ष समिति व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल आज उपखंड अधिकारी व नगर पालिका प्रशासक भारत जयप्रकाश मीना से मिला और रेलवे द्वारा स्थानीय नगर पालिका की भूमि पर किए गए  अतिक्रमण को मुक्त करने की मांग की। पूर्व सूचना के तहत आज शहर के नागरिक व संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय के आगे एकत्रित हुए।  उपखंड मजिस्ट्रेट को बताया कि रेलवे द्वारा काफी वर्षों से नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है।रेलवे द्वारा बिना सूचना के रोके गये आम रास्ते के प्रकरण में तहसीलदार सूरतगढ़ व नगर पालिका की जो रिपोर्ट  एसडीएम कोर्ट को सबमिट की गई उसमें स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस दीवार को बनाया गया उस दीवार से रेलवे की तरफ 100 फीट से भी ज्यादा जगह रेलवे द्वारा अनाधिकृत रूप से खसरा नंबर 160 जो कि राजस्व रिकॉर्ड में आबादी भूमि के नाम से दर्ज है, दाब रखी है।

 उपखंड प्रशासन को अवगत करवाया गया कि रेलवे का अतिक्रमण हटवाया जाए तथा  मांग की गई की रेलवे से उक्त भूमि का बाजार की रेट पर तथा जो निर्माण किए गए उनके साइज के हिसाब से आज तक का किराया वसूल किया जाए। शहर की करोड़ों रुपए की भूमि है तथा इससे नगर पालिका की आय होगी। भूमि सार्वजनिक कार्य के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।



 संयोजक रमेश चंद्र माथुर अध्यक्ष मास्टर रामप्रताप  वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब राम स्वामी भंवर बारिया दुलाराम डूडी मुरलीधर पारीक अशोक मखीजा राहुल शर्मा धर्मवीर सैनी सुशील जैन किशन लाल सिंधी उमेश मुद्गल प्रेम कुमार सिंधी  ललित किशोर शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।०0०





मंगलवार, 27 जनवरी 2026

श्रीगंगानगर:गणतंत्र दिवस 2026.रिपोर्ट

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 26 जनवरी 2026.

 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डाॅ. मंजू द्वारा प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया गया।

 जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस पुरूष, महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्र-छात्रा, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड, भारत स्काउट गाइड की टुकडियों ने भाग लिया।

 एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने माननीय राज्यपाल  का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया।

 कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलादराय टाक, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर बराड, सांसद श्री कुलदीप इंदौरा, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन सहित अन्य ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया।

 कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम और देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।






इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, जिला प्रमुख श्री दुलाराम इंदलिया, श्रीमती प्रियंका बैलाण, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, एएसपी श्री रघुवीर शर्मा, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एसडीएम श्रीगंगानगर श्री नयन गौतम, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री प्रदीप धेरड, श्रीमती बबीता गौड, डाॅ. बृजमोहन सहारण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दक्ष परेड में राजस्थान शस्त्र ने प्रथम, राजस्थान पुलिस महिला की टुकड़ी ने द्वितीय एवं राजस्थान पुलिस की टुकड़ी ने तृतीय तथा अदक्ष परेड में एनसीसी सीनियर डिविजन छात्र प्रथम, एनसीसी सीनियर डिविजन छात्रा दूसरा और हिन्दुस्तान गाइड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार झांकी प्रदर्शन में यातायात पुलिस प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय और नागरिक सुरक्षा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने पर शिक्षण संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। रहे। मंच संचालन श्री भारत सिडाना, श्री अमृत लाल, श्रीमती मीनाक्षी आहूजा ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। 

अन्य स्थल समारोह.

विभिन्न राजकीय भवनों पर किया गया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में, जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक श्री अनिल कुमार शाक्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री रामकुमार राजपुरोहित, श्रीमती ज्योति, श्री राजेश सोलंकी, श्री हरदेव सिंह, श्री विक्रम गिल, श्री सुरेश कुमार, श्री राजवीर, श्री राजाराम सहित मौजूद रहे। जिले के विभिन्न उपखण्ड व तहसील कार्यालयों, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किये गये।०0०






गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम.


* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 25 जनवरी 2026.

 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को एसडी बिहाणी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।





इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कत्थक द्वारा सरस्वती वंदना और सरस्वती आराधना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके, बैसाखी मेला थीम पर नृत्य, हम हैं चेम्पियन, राजस्थानी लोकगीत, हम हैं हिन्दुस्तानी, तराना नृत्य, सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम, पधारो म्हारे देस और पंजाबी लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थितजनों ने तालियां बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्रीगंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, सीडीईओ श्री गिरजेशकान्त शर्मा, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री दीपक कुक्कड़, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, श्री सुखमन जोहल, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन श्री भारत सिडाना, श्री अमृत लाल, श्रीमती मीनाक्षी आहूजा ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।०0०






सोमवार, 26 जनवरी 2026

सूरतगढ़ में केवल 1 नेता. रामप्रताप कासनिया. चित्र रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 जनवरी 2026.

महाराणा प्रताप चौक पर पट्टों की मांग को लेकर चल रहा धरणा पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया के जबानी कोशिश करने के आश्वासन पर 25 जनवरी को उठा दिया गया। रामप्रताप कासनिया को लगातार दो दिन आग्रह करके धरणा स्थल पर लाया गया। कासनिया को साफा पहनाकर सम्मान दिया गया। पहले संघर्ष करने वाली समिति के अध्यक्ष प्रमोद ज्याणी व पदाधिकारी ने भाषण दिए। कासनिया ने डीएलबी जयपुर में पट्टों के लिए प्रयास कर दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर धरणा उठाया गया। इससे पूर्व कांग्रेस और भाजपा के नेता प्रशासन से पट्टे देने का आग्रह कर चुके थे लेकिन बात सिरे नहीं चढी थी। अब कासनिया के केवल आश्वासन पर ही धरणा उठाने से कासनिया सबसे अधिक पावर वाले अपने आप ही घोषित हो गये। जो नेता इसी धरणा मंच पर कासनिया को कोस रहे थे उनमें से ही कुछ कासनिया को माल्यार्पण कर रहे थे। कांग्रेस और भाजपा नेताओं में रामप्रताप कासनिया सब पर भारी रहे। चित्र देखें माल्यार्पण और मौजूदगी किन किन की रही।


















०0०


यह ब्लॉग खोजें