शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

दो लोकतंत्र सेनानियों पूर्व विधायक सिद्धु व राजपूत से वार्ता.

 

सूरतगढ़ 24 अक्टूबर 2025.

लोकतंत्र सेनानियों स. हरचंद सिंह सिद्धु एवं करणीदानसिंह राजपूत तथा निवृत हुए  नगरपालिका सूरतगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के मध्य सूरतगढ़ के विकास, राजनीति और आने वाले नगरपालिका व पंचायत चुनाव पर बातचीत हुई। सूरतगढ़ में प्रशासनिक हालात, भ्रष्टाचार अपराध की बढती घटनाओं, भूमाफिया, करोड़ों की भूमि इधर उधर होने के बारे मे बातचीत हुई। नगरपालिका के वर्तमान  प्रशासनिक हालात पर भी चर्चा हुई। माना गया कि सूरतगढ़ के विकास के लिए बहुत बदलाव की जरूरत है जो नये ऊर्जावान नेताओं के बिना संभव नहीं है। विभिन्न दल और वर्तमान नेताओं के द्वारा सूरतगढ़ के विकास, समस्याओं आदि पर ध्यान और कार्य बहुत कम है। यह बातचीत करीब एक घंटा हुई।ओमप्रकाश कालवा ने 87 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी स.हरचंद सिंह सिद्धु से चरणस्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।o0o


यह ब्लॉग खोजें