गौवंश में गंभीर रोग फैला.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 अक्टूबर 2025.
गौ वंश में खतरनाक रोग 'लम्पी' फैल रहा है। इस रोग में बड़े फोड़े जैसे पूरे चमड़ी पर निकलते हैं। सूरतगढ़ शहर में सड़कों मोहल्लों मे निराश्रित घूमते गौ वंश में भी यह रोग फैला है। कुछ मौतें होने की भी सूचना है।
यह रोग खतरनाक यानि पशु की मौत का रोग माना जाता है। ऐसे रोगीले पशु को अन्य पशुओं से अलग रख कर ईलाज किया जाता है। अपने आसपास या घरेलु गौ वंश आदि में लम्पी रोग दिखाई पड़े तो बिना विलंब पशु चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए।o0o