शुक्रवार, 6 जून 2025

होर्डिंग ठेका किसी का भी नहीं.पालिका में शुल्क जमा होगा।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 जून 2025.

नगरपालिका क्षेत्र में होर्डिंग ठेका 2025-26 किसी का भी स्वीकृत नहीं हुआ है।अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा द्वारा 5 जून को जारी सूचना लिखा गया है कि  नगरपालिका की निर्धारित होर्डिंग साईटों पर प्रचार करने के लिए नगरपालिका कार्यालय की स्टोर शाखा में शुल्क जमा करा कर रसीद लेनी होगी। इसी सूचना में एक मोबाइल नं और एक लैंडलाइन फोन नं दिया है।

* नगरपालिका में पहले निविदाएं आमंत्रित होती थी तब बहुत कम पर ठेके होते थे। पिछली कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने ओन लाईन ठेका पद्धति लागू कर दी थी। उसके बाद विगत में अंतिम 9 महीनों का ठेका जयपुर की कं का हुआ। ठेका 31 मार्च तक था। इसके बाद 2025-26 में कोई ठेका स्वीकृत नहीं हुआ।

* जब तक नया ठेका नहीं होता है तब तक नगरपालिका में ही शुल्क जमा कराने कि पद्धति रहेगी।०0०







०००००

यह ब्लॉग खोजें