* करणीदानसिंह राजपूत *
भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम करवा दिया है, जो आज 10 मई 2025 शाम को 5:00 बजे से लागू भी हो चुका है।
आतंकवाद को लेकर भारत पाकिस्तान से नाराज था और दोनों देशों के बीच बड़े युद्ध की स्थिति बन गई थी। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के प्रशिक्षण केन्द्रों को नष्ट किया। उसके बाद से दोनों देशों की ओर से निरंतर गोलाबारी हो रही थी।भारत का आरोप था कि पाकिस्तान पूरे सीमा क्षेत्र में लगातार गोलाबारी कर रहा है और भारत उसका जवाब दे रहा है।
* दोनों देशों के बीच में बड़े युद्ध की स्थिति हो चुकी थी।दोनों देश परमाणु आयुद्ध संपन्न देश हैं जिसके कारण अन्य देशों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
*भारत पाकिस्तान के इस वर्तमान युद्ध कालीन स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है जिसके हस्तक्षेप के बाद दोनों देश युद्ध विराम को राजी हुए हैं। यह युद्ध विराम आज ही 10 मई 2025 शाम 5:00 बजे से लागू हो गया है अन्य बातों के लिए 12 मई को भारत पाक की आधिकारिक बात का होगी।०0०
10 मई 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
********