* करणीदानसिंह राजपूत *
भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध हमारा अभियान है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और खत्म हो। इसलिए भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध समाचार रिपोर्ट विचार लेख समीक्षाएं प्रकाशित होती है और आवश्यक होता है तो सरकार को,संबंधित मंत्रालयों, विभागों और स्थानीय अधिकारियों को शिकायतें भी होती है जिनसे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई भी होती है।
* जो लोग भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों की शिकायतें करते हैं उनको भी प्रकाशन का सहयोग देते हैं।
* इससे पीड़ित परेशान लोगों को राहत मिलती है, उनके काम भी होते हैं। लेकिन भ्रष्ट और भ्रष्टाचारियों के संगी,साथियों को दलालों को कार्वाई होने का नुकसान होता है तो वे भौंकते हैं। भौंकने वालों का दुष्ट प्रचार करने वालों का मुंह बंद करना भी हमारा लक्ष्य है जिसके कारण दलाल अधिक दिन सामना नहीं कर पाते और भाग जाते हैं। धनुर्धर एकलव्य के कार्य में एक कुत्ते ने भौंकते हुए बाधा डाली तो एकलव्य ने उसके मुंह को तीरों से बंद कर दिया था। हमारा भी संकल्प है कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम में बाधा डालने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो और जनता की परेशानियां दूर हो। वैसे एक बात है कि भ्रष्टाचारियों का साथ देने वालों के विरोध में भौंकने पर कभी अभियान नहीं रुकते। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध समाचार और शिकायतों से लोगों की परेशानियां दूर होती है इसलिए ये कार्य जारी ही रहेंगे। सरकार भी चाहती है भ्रष्टाचार खत्म हो और हम भी चाहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो। यही जनता चाहती है। सरकार कहती है भ्रष्टाचारियों की शिकायतें कर सूचना दें। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भी कहता है सूचना दें।
👌 ताजा समाचार सभी को दलालों को भी मालुम पड़ गया होगा कि एक विधायक जी को एसीबी ने 20 लाख रू.गिनकर लेते गिरफ्तारी किया है। भ्रष्टाचारियों और उनके दलालों की शिकायतें मुकदमें गिरफ्तारी व सजा के हम पक्षधर हैं।०0०
5 मई 2025.
* करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
******
*****