रिलायंस गैस प्लांट आंदोलन.बंद क्यों कर दिया.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 मई 2025.नगरपालिका की स्वीकृति बिना बनाए जा रहे रिलायंस सीएनजी प्लांट निर्माण का विरोध आंदोलन बीच में ही छोड़ देना तो जनता के साथ धोखा है।
* सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर ने कहा था कि विधानसभा बजट सत्र सम्पन्न होने के बाद इस आंदोलन को जोरशोर से चलाया जाएगा। आंदोलन को चलाने के लिए 9 सदस्यों की समिति बनी और परसराम भाटिया के नेतृत्व में आंदोलन चलाना था। दो तीन कार्यक्रम करने के बाद कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। जनता में सवाल उठ रहे हैं कि बीच में बंद करने के पीछे क्या कारण है?
विधायक डुंगरराम गेदर और परसराम भाटिया दोनों ही चुप हैं। कोई सूचना नहीं है। ये दोनों अब आंदोलन नहीं चलाना चाहते तो नौ सदस्य समिति है जो दूसरा नेतृत्व तय कर चलाए।
*परसराम भाटिया काग्रेस के सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हैं।डुंगरराम गेदर कांग्रेस से सूरतगढ़ के विधायक हैं जिनकी प्रतिपक्ष के नाते भी ड्युटी बनती है। भाजपा तो रिलायंस का नाम आते ही मान बैठी है कि अपनी सरकार है इसलिए विरोध नहीं करना है। राकेश बिश्नोई ने भी एक चुनौती देते घोषणा की थी कि ये नहीं चलाएंगे मै चलाऊंगा। वे भी आगे नहीं आए।०0०