गुरुवार, 29 मई 2025

सूरतगढ़ में महाराणा प्रताप 485 वीं जयंति. कार्यक्रम.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 मई 2025.

सूरतगढ़ में महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए। महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुए। वक्तव्य हुए। क्षत्रिय राजपूत समाज के अलावा विभिन्न समाज और राजनीतिक व्यक्तियों की ओर से कार्यक्रम में भाग लिया गया। मुख्य अतिथि रणवीरसिंह गुढा, सूरतगढ़ के विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक अशोक नागपाल,राजपूत क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष भीखसिंह शेखावत,खुशालसिंह राठौड़, प्रेमसिंह राठौड़ आदि ने माल्यार्पण किया।

  मुख्य अतिथि रणवीर सिंह गुढा,सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गेदर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु ने वक्तव्य दिया जिसमें महाराणा प्रताप की जीवनी पर अपने विचार रखे। 





*महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर हर्ष शिक्षा ग्रुप के अनिल धानुका,पूजा छाबड़ा, एडवोकेट पूनम शर्मा सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण किया। महाराणा प्रताप जय के नारे नारे लगाए गए। 


*महाराणा प्रताप की जयंती पर राजपूत क्षत्रिय संघ करणी माता मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहां से शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। ०0०





****

यह ब्लॉग खोजें