गुरुवार, 6 मार्च 2025

करणी माता मंदिर में चोरी करने वाला कैमरे में.

 



सूरतगढ़ 6 मार्च 2025.

 राजपूत क्षत्रिय संघ करणी माता मंदिर ( बाईपास रोड)में बीती रात को चोरी हो गई।

संघ के अध्यक्ष भीमसिंह राठोड़ ने बताया कि  सुबह मालुम होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सहायक उप निरीक्षक शिवलाल मीणा पुलिस दल के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और 6 बजे से खोज में लगे।

अध्यक्ष ने बताया कि चांदी के 12 छत्र,17 सौ नगदी, दानपात्र की रकम चुराई गई है। मां करणी मूर्ति की चांदी की आंखें भी चुराई।

 * चोरों ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा उसके बाद 3 ताले तोड़े। मंदिर में एक घुसा एक बाहर रहा। अंदर लगे तीन कैमरे तोड़े। गर्भ गृह का कैमरा नजर नहीं आने के कारण बच गया। वहां कुछ रिकॉर्डिंग हुई। कैमरे में चोर रिकॉर्ड हुआ है। उसकी चाल शारीरक गठन से पहचाना जाकर पकड़ा जाएगा।

०0०






यह ब्लॉग खोजें