शनिवार, 8 मार्च 2025

सूरतगढ़ पालिकाध्यक्ष महिला हुआ तब भाजपा से कौन टिकटार्थी?

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

💐 महिला दिवस विशेष 💐

सूरतगढ़ 8 मार्च 2025.

नगरपालिका सूरतगढ़ क्षेत्र के परिसीमन के बाद अध्यक्ष पद की लाटरी में यह सामान्य महिला निकला तब भारतीय जनता पार्टी में कौन प्रत्याशी हो सकती हैं। जनता से सीधा चुनाव होने की प्रबल संभावना मानी जा रही हैं।

👍 एडवोकेट पूनम शर्मा,

काजल छाबड़ा,आरती शर्मा,रजनी मोदी,बिरमा नायक और कविता रेगर की संभावना टिकट के दावेदारों में हो सकती हैं। 

*एडवोकेट पूनम शर्मा संघर्षशील महिला हैं जो जन समस्याओं को उठाने में और भ्रष्टाचार के विरोध के लिए कार्य करने वाली भाजपा की प्रसिद्ध नेता हैं।

* काजल छाबड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सन् 2014 से 2019 तक रह चुकी हैं। भाजपा की प्रसिद्ध महिला नेता हैं।

* आरती शर्मा नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं और भाजपा की प्रसिद्ध महिला नेता हैं।

* रजनी मोदी भाजपा की प्रसिद्ध महिला नेता हैं। महिला मोर्चे में प्रसिद्ध नेता रही हैं और कुशल वक्ता हैं।

* बिरमा नायक पंचायत समिति की प्रधान पद पर रह चुकी हैं। भाजपा के हर कार्यक्रम योजनाओं में आगे रहती हैं।

* कविता रेगर वर्तमान में जिला प्रमुख हैं।

* सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद अनेक कारणों से विधायक से ऊपर माना जाता है। करोडों का हर साल बजट का उपयोग चैक पावर,करीब 400 कर्मचारियों का स्टाफ आदि इस पद को बड़ा बनाते हैं।०0०


यह ब्लॉग खोजें