गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

उपअधीक्षक प्रतीक मील का आह्वान: नशे से दूर रहें नारी शक्ति का सम्मान करें.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 10 अक्टूबर 2024.

टैगोर पीजी कॉलेज  की उपलब्धि स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि सूरतगढ़ के उप अधीक्षक पुलिस प्रतीक मील ने विद्यार्थियों से आगे बढने की सीख देते हुए आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और नारी शक्ति का सम्मान करें।

* मुख्य अतिथि आर.पी.एस प्रतीक मील (Dysp) सूरतगढ़ ने मां शारदे के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की |


मुख्य अतिथि आर.पी.एस श्रीमान प्रतीक मील ,महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. सुशील कुमार जेतली ,निदेशक डॉ. सचिन जेतली, महाविद्यालय एकेडमिक एडवाइजर मोनिका शर्मा, प्राचार्य डॉ प्रीतिचुघ, डॉ गुरमीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक गगन सिंह ने संयुक्त रूप से महाविद्यालय की स्मारिक का विमोचन किया।


इस अवसर पर आर.पी.एस श्रीमान प्रतीक मील ने  महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां की प्रशंसा करते हुए, सराहना की की महाविद्यालय ने स्थापना से लेकर अब तक नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए क्षेत्र में प्रतिष्ठित महाविद्यालय के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी है , उदबोधन के दौरान विद्यार्थियों को कानूनी नियमों,प्रक्रिया की जानकारी देते हुये नियमों  के पालन के साथ-साथ एक अच्छे स्वयंसेवक के रूप में कानून व्यवस्था को बनाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग व संवाद स्थापित करने हेतु प्रेरित किया तथा नशे से दूर रहने, बालिका सुरक्षा व महिला शक्ति सम्मान का आह्वान किया। शिक्षा के लक्ष्य को प्राथमिकता  देते हुए कठिन परिश्रम करने की बात कही।


 महाविद्यालय निदेशक डॉ.सचिन जेतली ने आभार प्रकट करते हुए बताया कि महाविद्यालय की स्मारिका में राजकीय सेवा में चयनित विद्यार्थियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्यरत तथा सफल उद्यमी, व्यवसायी बने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां को संकलित किया गया है।

 आर.ए.एस.छात्रा प्रियंका जांगिड़,  पूर्ण सिंह आर.पी.एस सुरेश डारा, एस.आई. अनिल कुमार, महेंद्र गोदारा आर.ई.एस चांदनी लखोटिया, इसरो चंद्रयान ll वैज्ञानिक रमेश शर्मा इत्यादि उपलब्धि प्राप्त महाविद्यालय विद्यार्थियों के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। 

 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में महाविद्यालय में नव प्रवेश विद्यार्थी हेतु ओरिएंटेशन फ्रेशर डे का आयोजन किया गया 

कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


निर्णयाको के रूप में विभागाध्यक्ष अश्वनी सोनी, दिव्या आहूजा ,व्याख्याता प्रियंका सोनी ने भूमिका अदा की  |

 ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत कैनरा बैंक की सीनियर मैनेजर श्रीमती शैली द्वारा बैंकिंग प्रणाली तथा कॕरियर निर्माण संबंधी मार्गदर्शन दिया गया |

कार्यक्रम  संचालन में उप प्राचार्य श्री पुरुषोत्तम सिंह के निर्देशन में विभागाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, नूपुर सचदेवा, व्याख्याता मेघा गुप्ता, सपना, योगेश भार्गव ,हरजिंदर सिंह ,सोमदत्त, धनेश्वर सेवटा, हिमांशु कोठारी ,करण जोशी आदि का सहयोग रहा।०0०

******


यह ब्लॉग खोजें