सूरतगढ़:महिलाओं के कीर्तन में गालीगलौज. कोलोनाईजर सुखवंत चावला,सोनू डांग पर आरोप.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 8 जुलाई 2024.
बसंत बिहार कालोनी में कोलोनाईजर सुख सुखवंत चावला सोनू डांग( संदीप डांग) विपुल गुप्ता राकेश गुप्ता आदि ने गुंडो को साथ लेकर कीर्तन करने वाली महिलाओं को गाली गलौज करते हुए बाजु पकड़ पकड़ कर कीर्तन स्थल से बाहर निकाला। कीर्तन की सामग्री नष्ट की। पुलिस को लिखित में कार्यवाही करने की शिकायत की गई है। घटना रविवार 7 जुलाई करीब 3:30 बजे की है। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस कोलोनाईजर सुखवंत आदि को अपने साथ ले गई।पुलिस के कहने पर महिलाओं ने बाद में कीर्तन किया और बाद में शाम 7:00 बजे के बाद में पुलिस को लिखित रिपोर्ट महिला मंडल की ओर से दी गई।
पुलिस को की गई शिकायत में लिखा गया है कि रविवार को बसंत बिहार कालोनी में पब्लिक युटिलिटी की तारबंदी की हुई जगह पर करीब 3:15 बजे कीर्तन शुरू करने के लिए तैयारी कर रही थी। उस समय सुखवंत चावला सोनू डांग जी विपुल गुप्ता राकेश गुप्ता गुंडो को लेकर आए महिलाओं से गाड़ी गलौज करने लगे महिलाओं की बाजू पकड़ पकड़ कर कीर्तन स्थल से निकालने लगे।
सुखवंत चावला ने महिलाओं को कहा कि तुमको उठाकर चंडीगढ़ ले जाऊंगा। सोनू डांग महिलाओं को पकड़ कर निकालने लगा।
हमारे कीर्तन के समान को उठाकर फेंक दिया गया। हमारे ढोलक चिमटा वाद्य सामग्री हमारे मंदिर की तस्वीर उठाकर ले गए और लातों ठोकरों से मंदिर स्थल को ध्वस्त कर दिया जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। हम महिलाओं में रोष है।मौके पर पुलिस आई। पुलिस को स्थल पर कीर्तन करने की बात कही गई।
*पुलिस ने महिलाओं को कीर्तन करने का कहा कि आप कीर्तन करें। पुलिस सुखवंत चावला आदि को अपने साथ ले गई। हम कीर्तन संपूर्ण करके तथा अब सूचना देते हैं कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पत्र पर महिला मंडल की सदस्य ममता निशा सचदेवा सरबजीत सावित्री मुद्गल और एडवोकेट पूनम शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं। महिलाओं में रोष है।
पूनम शर्मा ने बताया कि मौके पर बाद में पुरूष भी पहुंच गए थे। पूनम शर्मा ने बताया कि सोनू डांग(संदीप डांग) अपने होटल के बैरों स्टाफ कर्मचारियों को लेकर मौके पर आया। ये बाद में भाग गए। सोनू डांग ( संदीप डांग) का कीर्तन स्थल के पास में "आशियाना होटल" है। संदीप डांग भाजपा के पूर्व विधायक अशोक नागपाल के दामाद हैं। नागपाल भी वहीं कालोनी निवासी हैं।
मामला बहुत गर्म है और महिलाओं पुरुषों में निवासियों में रोष है।०0०
* करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,( राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़(राजस्थान)
94143 81356
*******