बुधवार, 22 मई 2024

सूरतगढ़ में पालिकाअध्यक्ष किसे बनाया जा सकता है?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 22 अगस्त 2024.

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के स्पेंशन में एकबार फिर कार्यवाहक अध्यक्ष की चर्चा शुरू है। कांग्रेस के प्रदेश राज में डीएलबी ने 60-60 दिन के लिए परसराम भाटिया को 28 जुलाई 2023 को पहले नियुक्त किया जो लगातार दो बार तक कुल 120 दिन जारी रही थी। इसके बाद ओमप्रकाश कालवा को भाजपा सरकार आने पर बहाल कर दिया। इस बहाली को परसराम भाटिया ने उच्च न्यायालय में रिट पेश कर चुनौती दी। न्यायालय ने बहाली आदेश को स्थगित कर दिया। ओमप्रकाश कालवा ने डबल बैंच में उक्त आदेश के विरुद्ध रिट लगाई है। 

* असामान्य स्थिति बनती है तो अब भाजपा राज में किसे अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है? भाजपा के 2 पार्षदों ओमप्रकाश अठवाल ( बाल्मिकी) और जगदीश मेघवाल के नामों की चर्चा है। भाजपा का यहां संचालन कर रहे पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया जिसे चाहेंगे वह अध्यक्ष नियुक्त होना संभव होगा।०0०

******



यह ब्लॉग खोजें