बुधवार, 24 अप्रैल 2024

रविन्द्रभाटी को विजयी बनाएं-राजस्थानी साहित्यकार मनोज स्वामी की अपील

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थानी भाषा के विश्व विख्यात केंद्रीय साहित्य अकादमी से सम्मानित राजस्थानी रामलीला के रचयिता मनोज कुमार स्वामी सूरतगढ़ ने लोकसभा की बाड़मेर सीट से रविंद्र भाटी को विजय बनाने की आम अपील की है।


👌 विदित रहे कि रविंद्र भाटी ने शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने जाने के बाद विधानसभा में राजस्थानी भाषा में शपथ ग्रहण की थी।मायड़ भाषा के प्रति यह एक अनोखी लोकप्रियता प्राप्त की। 

👌 आज रविंद्र भाटी के साथ केवल राजपूत ही नहीं 36 समुदायों के लाखों लोग चुनावी युद्ध के लिए तैयार हैं। राजस्थानी भाषा प्रेमी रविंद्र भाटी अपने बयान भाषण साक्षात्कार आदि अधिकतर राजस्थानी भाषा में देकर बहुत लोकप्रिय हो गए हैं।

* बाड़मेर सीट आज विश्व प्रसिद्ध सीट हो गई है जिसकी चर्चा समाचार संसार के बडे़ राष्ट्रों के चैनलों और रेडियो पर छाए हुए हैं।

* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अनेक नेता भाजपा को विजयी बनाने के लिए भाषण रोड शौ कर चुके हैं लेकिन जनता निर्दलीय रविन्द्र भाटी के साथ खड़ी है। 

👍 मनोज कुमार स्वामी राजस्थानी भाषा के मान्यता के लिए संघर्ष करने वालों में अग्रज है और अनेक पुस्तकें राजस्थानी में लिख चुके हैं। राजस्थानी भाषा की रामलीला भी लिखचुके हैं तथा हर वर्ष राजस्थानी भाषा में सूरतगढ़ में रामलीला का मंचन करवाते हैं। मनोजकुमार स्वामी की अपील बहुत मायने रखती है। यह अपील एक लोकप्रिय चैनल टाईम्स को साक्षात्कार में की गई। ०0०

24 अप्रैल 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 60 वर्ष.

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******








यह ब्लॉग खोजें