रविवार, 22 अक्तूबर 2023

सूरतगढ़ की टिकट:डुंगरराम गेदर कांंग्रेस का लोकप्रिय चेहरा.भाजपा को चुनौती.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 अक्टूबर 2023.

कांग्रेस ने सूरतगढ़ सीट पर लोकप्रिय चेहरे डुंगरराम गेदर को टिकट घोषित कर भाजपा के लिए चुनौती और खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा को इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए नया चेहरा ही घोषित करना होगा। कांंग्रेस और भाजपा दोनों में नये चेहरों को ही टिकट दिए जाने की मांग जनता कर रही थी। कांंग्रेस ने जनता की मांग पूरी कर दी और मूल ओबीसी को वरीयता देकर बड़ा संदेश देकर दांव भी चल दिया।




डुंगरराम गेदर का नाम कांंग्रेस टिकट पर छप जाने संबंधी पहला घोषणा पूर्ण लेख करणी प्रेस इंडिया में 6 मार्च 2022 को दिया गया था। डुंगरराम गेदर निरंतर लोकप्रिय होते गये। कांंग्रेस सूरतगढ़ में 2013 और 2018 में दो बार लगातार पराजित हुई इसलिए यहां नया प्रभावशाली चेहरा चुनाव में उतारना और भाजपा को चुनौती देना जरूरी हो गया था।

अब भाजपा को भी नया चेहरा घोषित करना होगा। 

भाजपा के वर्तमान विधायक रामप्रताप कासनिया का जनता में विरोध है। लोग भाजपा में भी नये चेहरे की मांग कर चुके हैं। लोग पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू और पूर्व विधायक अशोक नागपाल को भी मजबूत नहीं मानती।

भाजपा कांंग्रेस सूची की प्रतीक्षा कर रही थी। अब भाजपा सूरतगढ़ का चेहरा घोषित कर देगी और मानना चाहिए की भाजपा भी नया चेहरा घोषित करेगी।०0०







यह ब्लॉग खोजें