मंगलवार, 12 सितंबर 2023

राहुल लेघा की सभा में कितने लोग थे? लोग जानना चाहते हैं तो बता देते हैं आंकड़ा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राहुल लेघा सूरतगढ़ सीट से भाजपा के दावेदारों में हैं इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि सूरतगढ में 11 सितंबर 2023 को आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में कितने लोग आए थे?


* उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी मुख्य अतिथि थे। वीआईपी जनसभा थी। चुनाव के केवल दो माह माने इसलिए हर कार्यक्रम और उसमें उपस्थिति राजनीतिक रूप में चर्चित होतीं है। 

👍 राजनीतिक लोगों के सवाल हैं।

* सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र के कितने लोग थे?

* शहर और गांवों के कितने थे?

* आसपास की विधानसभा क्षेत्रों से आए थे वे लगभग कितने थे?

* यह भी पूछताछ चर्चा हो रही है कि सभा का असर होगा या कुछ घंटों का ही खेल रहा।

👍 ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने से अच्छे पत्रकार भी बचते हैं। 

👍 पंडाल की कुर्सियां और मंच के सामने तीन तरफ खड़े लोग। अनुमान लगाना कोई कठिन नहीं होता। 

💐 इस सभा में करीब 3700 कुर्सियां थी और खड़े तीन दिशाओं में हरेक ओर करीब 500-700 लोग थे। खड़े लोगों की संख्या लगभग 2100 से 2500 थी। पूर्व में एक राजनैतिक ग्रुप में 25 हजार का दावा किया गया था। दावे बढ चढ कर ही किए जाते हैं जिसमें कोई बुराई भी नहीं मानी जाती। यह राजनीति का धर्म है कि अपने को अन्य सभी से शक्तिशाली प्रचारित किया जाए। 

लोग मीडिया से पूछते हैं। सभा में उपस्थित हुए लोगों से भी पूछते हैं। यह स्वभाविक ही होती है। यह पूछताछ नहीं हो तो फिर बातचीत चर्चा कैसे हो और कैसे राजनीति हो।


👍 भयानक गर्मी में यह संख्या भी भारी संख्या में ही मानी जाती है। अभी तक की सभाओं से यह उपस्थिति अधिक रही। महिलाएं और वृद्ध लोग भी अच्छी संख्या में थे।

* भाजपा परिवर्तन यात्रा में विधायक रामप्रताप कासनिया की सभा में करीब  दो ढाई हजार की भीड़ ही रही थी।

👍 राहुल लेघा की सभा में भीड़ की संख्या पर अलग अलग दावे होते रहेंगे मगर इस सभा ने एक बार तो सभी बड़े टिकटार्थियों को हिला कर रख दिया है। उतराखंड के मुख्यमंत्री का आना ही शक्ति प्रगट करता है।

👍इस सभा से राहुल लेघा दौड़ मे बड़े दावेदारों के बराबर हो गया है। 

** एक बार फिर जोरों से आवाज उठ रही है कि भाजपा नये चेहरे को टिकट दे।०0०

*******




















यह ब्लॉग खोजें