गुरुवार, 17 अगस्त 2023

भाजपा के टिकटार्थी की पत्रकार वार्ता से सूरतगढ में नया तूफान. क्या कहा?

 

* करणीदानसिंह राजपूत* 

सूरतगढ 17 अगस्त 2023.

भारतीय जनता पार्टी के एक नए टिकटार्थी श्री भगवान सेवता ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणाएं और चैलेंज में सभी भाजपा नेताओं और टिकटार्थियों को पीछे छोड़ दिया।

 सेवता ने घोषणा की कि भाजपा में इस बार 70 उम्र के लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। उनके चैलेंजिंग भाषण से सूरतगढ़ से भाजपा की टिकट मांगने वाले 70 की उम्र के नेताओं कज समर्थकों में एकबार फिर हलचल मचेगी कि अब किसके साथ लगें। 

 हालांकि सेवता ने कॉन्फ्रेंस में यहां के किसी नेता का नाम नहीं लिया।

 उन्होंने चैलेंज किया के यदि उनको टिकट मिलती है और जीतते हैं तो उनके सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार नहीं होगा और भ्रष्टाचारी अधिकारी नहीं होंगे। 

उनके क्षेत्र में आने से भ्रष्टाचारी थर्राएंगे।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जा सकता। 

सेवता संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा से जुड़े हैं। राजनीति में 2015 से सक्रिय होने से पहले 2006 से 2015 तक सेना में सेवा की।  उन्होंने कहा कि उनके पिता सेना में थे इसलिए देश भक्ति पारिवारिक रूप से मिली। मूल रूप से बीरवाणा के रहने वाले सेवता इस समय सूरतगढ़ में रह रहे हैं। 

 उन्होंने चैलेंज में कहा कि टिकट सर्वे से मिलेगी और  वह प्रबल दावेदार हैं। संभाग में मूल ओबीसी एक टिकट मांग रही है।

 उन्होंने कहा कि शिक्षा चिकित्सा सिंचाई किसानों से संबंधित कार्य पर ध्यान दिया जाएगा। टिब्बा क्षेत्र में एक राजकीय महाविद्यालय खोलने की भी मेरी योजना है। सूरतगढ़ को जिला बनाने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग की भूमि का कोई उपयोग नहीं हो रहा इसलिए वन्य अभ्यारण्य स्थापित करना मेरे सामने है जिससे वन्य जीवों का संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 5 स्थानों पर वन अभ्यारण्य की योजना है। बीरमाना ग्राम पंचायत, गोपालपुरा ग्राम पंचायत, लाडाना ग्राम पंचायत,सोमासर ग्राम पंचायत और देईदासपुरा ग्राम पंचायत में वन्य जीवों को संरक्षण देने का प्रयास किया जाएगा। 

 उन्होंने कहा कि एटा सिंगरासर माइनर में एक फसल के लिए 6 बारी पानी उपलब्ध करवाने का प्रण करता हूं। सूरतगढ़ कॉटन सिटी के नाम से मशहूर है लेकिन यहां कॉटन से जुड़ी एक भी इंडस्ट्री नहीं है, अगर मुझे विधायक चुना गया तो सूरतगढ़ में एक बड़ा कारखाना खुलवाने की प्राथमिकता रहेगी। 

सूरतगढ़ स्मार्ट सिटी बने इसलिए ग्रीन कॉरिडोर के लिए व्यवस्थित मार्केट,बीकानेर हनुमानगढ़ बाईपास में औद्योगिक क्षेत्र वर्तमान में हमारे शहर के बीच में आ गया है इसे शहर से दूरी पर पूर्ण रूप से विकसित स्थापित करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। 

किसानों के लिए मेगा फूड प्लांट लगाना प्राथमिकता रहेगी। किसान हित में सूरतगढ़ विधानसभा में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु bio-fertilizer उद्योग स्थापित करना भी प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने कहा कि सूरतगढ़ के सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक युक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना भी ध्येय रहेगा।

 नगर पालिका सूरतगढ़ कुछ लोगों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है नगरपालिका को शहरवासियों की का बनाना उद्देश्य रहेगा। 

पूरे राजस्थान में जमीन के टायर सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लग रहे हैं इस कार्य को भी पंचर करना रहेगा। 

*जैतसर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने दो रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर मार्केट को दूसरी जगह खुले स्थान पर व्यवस्थित प्लान बनाकर स्थापित करना भी ध्येय रहेगा।०0०  

********




यह ब्लॉग खोजें