रविवार, 16 जुलाई 2023

सूरतगढ़:लोगों की जुबान पर भाजपा का बोलबाला:नया चेहरा मांग

 

* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ सीट पर लोगों की जबान पर भारतीय जनता पार्टी का नाम मुखर हो रहा है। भाजपा पूरे विश्वास के साथ हर कार्यक्रम को अंजाम दे रही है। ऊपर से जो भी संदेश मिल रहे हैं उनका पालन हो रहा है। 

* भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता से बात होती है तो वह स्पष्ट रूप से कहता है कि मोदी के नाम से वोट मांगे जाएंगे। जनता मोदी के नाम और काम से प्रसन्न है। लोग कहते हैं कि भाजपा जिसे टिकट देगी वह जीत जाएगा। लेकिन कार्यकर्ता लोगों की भावना की हां में हां मिलाते हुए  नये चेहरे का कहते हैं। नये चेहरे से जीत आसान और  बहुत अधिक वोटों से होगी।

👍 भाजपा 2013 में राजेंद्र सिंह भादु और 2018 में रामप्रताप कासनिया जीते। अब देखते हैं कि किस नये चेहरे को टिकट मिलता है और उसकी टक्कर कांग्रेस के किस प्रत्याशी से होती है? कांग्रेस भी इसबार ताकत से चुनाव लड़ना चाहेगी। कांग्रेस में भी टिकट के लिए कशमकश रहेगी। 

* सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का ही बोलबाला है भारतीय जनता पार्टी की गांव और ढाणी शहर के हर वार्ड तक पहुंची हुई है। भाजपा का दबदबा है। ०0० 

******






यह ब्लॉग खोजें