सोमवार, 26 जून 2023

स्त्रियों के स्तन एवं बच्चेदानी मुंह कैंसर के प्रति जागरूकता सेमिनार. सूरतगढ़ रिपोर्ट.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 जून 2023.


एपेक्स क्लब सूरतगढ़ एवं उम्मीद बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में 25 जून को एपेक्स कम्युनिटी हॉल में कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन  किया गया। 

प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ विशाल छाबड़ा के अनुसार इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले स्तन एवं बच्चेदानी मुंह (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूक करना थाl

आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर सेंटर, बीकानेर के हेमाटो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पंकज टांटिया ने महिलाओं में आमतौर पर  स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर होने से पहले लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दीl

स्व स्तन परीक्षण के बारे में भी जानकारी दी एवं स्व परीक्षण किट भी निशुल्क वितरित की गई। सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया गया तथा बच्चों में इस टीकाकरण को लगाने के प्रति जोर दिया l

क्लब अध्यक्ष एपे डॉ राहुल छाबड़ा द्वारा पधारे हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया गयाl

संस्था द्वारा अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

प्रोग्राम के अंत में समय रहते बराबर इलाज लेकर इस बीमारी से निजात पाने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गयाl।






 कार्यक्रम के आयोजन में एपे राजेंद्र बाबू मिश्रा, एपे आनंद जैन, एपे अशोक धमीजा, एपे डॉ टी एल अरोड़ा,एपे डॉ के एल बंसल, एपे राजाराम बिनावरा, एपे मनोहर शर्मा, एपे सुरेंद्र चोपड़ा, एपे डॉ सुमित सियाग, एपे गिरधारी शर्मा,एपे गौरव शर्मा, रमेश माथुर एवं सूरतगढ़ की अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।०0०

******





यह ब्लॉग खोजें