शुक्रवार, 16 जून 2023

सूरतगढ़:भाजपा में जनसंघ समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग टिफिन सहभोज.विशेष.

 



* रिपोर्ट:करणीदानसिंह राजपूत. 

** फोटो: नवनीत मुंजाल.

भाजपा में जनसंघ कार्यकाल से और पुराने कार्यकर्ताओं का 15 जून 2023 को टिफिन सहभोज हुआ और संगठनात्मक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।

 इसमें सर्वाधिक पुराने जनसंघ समय के सदस्य और इंदिरा के प्रधानमंत्री काल के आपातकाल 1975-77 में जेलबंदी रहे लोकतंत्र सेनानियों सरदार गुरनाम सिंह कंबोज सिख,पत्रकार लेखक करणी दान सिंह राजपूत और  मुरलीधर उपाध्याय इस विशेष सहभोज में उपस्थित थे। 

* भारतीय जनता पार्टी के प्रेस प्रवक्ता ओम प्रकाश जी सारस्वत श्रीगंगानगर से सांसद पूर्व राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल सूरतगढ़ के विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पूर्व विधायक अशोक नागपाल विशेष रुप से इस सह भोज में शामिल हुए।







पुराने कार्यकर्ताओं में प्रसिद्ध एडवोकेट एन.डी. सेतिया, डॉक्टर डी एल अरोड़ा, पूर्व पार्षद रेवतराम मेघवाल, जयप्रकाश सरावगी, चंद्रप्रकाश जनवेजा, जैतसर से विशेष रुप से पधारे राजेंद्र जी सेतिया बृज लाल जी सेतिया और डॉक्टर धर्मपाल भी शामिल हुए। एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा और पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष विजय गोयल भी शामिल हुए।

 सह भोज में जिला भाजपा पदाधिकारी शरण पाल सिंह मान नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र गुप्ता भी शामिल हुए। 

बातचीत हुई जिसमें वर्तमान कार्यप्रणाली वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। 

प्रवक्ता ओमप्रकाश सारस्वत ने विस्तृत जानकारी दी। करणीदानसिंह राजपूत ने आपातकाल लोकतंत्र सेनानी व कार्यकर्ताओं की स्थिति पर विचार रखे। एन.डी.सेतिया ने भी विचार रखे। जैतसर से पधारे प्रबुद्ध जनों ने भी विचार रखे।

* करणीदानसिंह राजपूत ने वर्तमान स्थिति पर एक पत्र व चार पांच साल के विशेष पत्रों की फोटस्टेट प्रतियां ओमप्रकाश सारस्वत जी को सौंपी।



* सांसद निहालचंद मेघवाल ने लोकतंत्र सेनानियों करणीदानसिंह राजपूत मुरलीधर उपाध्याय और  गुरनाम सिंह जी के साथ फोटो खिंचवाए।०0०

*****













यह ब्लॉग खोजें