गुरुवार, 1 जून 2023

पूजा भारती छाबड़ा का सूरतगढ जिला बनाओ रथ का भ्रमण शुरू.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 1 जून 2023.

पूजा भारती छाबड़ा का सूरतगढ जिला बनाओ रथ का भ्रमण श्री खाटुश्याम जी की पूजा के बाद आनंद विहार से शुरू हुआ। आज रथ सूरतगढ में निकला। जुलूस में सैंकड़ों कारे और काफी संख्या में नर नारी युवा सवार थे। सूरतगढ को जिला बनाओ के नारे स्वयं पूजा छाबड़ा और अन्य लगा रहे थे। पूजा छाबड़ा के आनंद विहार पर करीब हजार नर नारी एकत्रित हुए। आवास के आगे श्रीखाटूश्यामजी की पूजा अर्चना कर सूरतगढ़ को जिला बनाने की प्रार्थना की गई।

वहां से रथ जुलूस निकला rob  से बड़ोपल रोड, शिवबाड़ी होते,अंडरपास होते बीकानेर रोड पर शहीद गुरूशरण छाबड़ा स्मारक पहुंचा। पूजा और अनेक लोगों ने गुरूशरण छाबड़ा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महाराणा चौक ,छवि सिनेमा रोड,परनामी मोड़ होते सुभाष चौक ,महाराणा प्रताप चौक,भगतसिंह चौक,आजाद चौक,भारतमाता चौक,त्रिमूर्ति मंदिर, टैगोर महाविद्यालय, नया हाउसिंग बोर्ड,मुड़ते भाटिया आश्रम ईदगाह के पास से होते करणी माता मंदिर के पास से होते पूजा छाबड़ा के आवास पर सम्पन्न हुआ। सैकड़ों महिलाओं लड़कियों ने पूजा छाबड़ा के साथ तस्वीरें खिंचवाई। सूरतगढ को जिला बनाओ के नारे लगाए गए। गुरूशरण छाबड़ा के अनेक साथी एडवोकेट एन.डी.सेतिया, बाबूसिंह खीची,करणीदानसिंह राजपूत आदि साथ थे।

रथ जुलूस को देखने लोगों की भीड़ सड़कों पर जुटी। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। 

पूजा छाबड़ा ने सूरतगढ को जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन किया। अब सूरतगढ़ जिला बनाए जाने तक अन्न खाना छोड़ा है। कल से रथ प्रचार के लिए गांवों में निकलेगा।

पूजा छाबड़ा शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। सूरतगढ के पूर्व विधायक शहीद गुरूशरण छाबड़ा की पुत्रवधू है। ०0०

रथ जुलूस के 3 विडिओ मेरे फेसबुक एकाउंट karnidansingrajput पर देख सकते हैं। फेसबुक पर मेरा नाम खोजें।



******






यह ब्लॉग खोजें