बुधवार, 31 मई 2023

अरूट जयंती पर मुख्य अतिथि पूजा छाबड़ा का सम्मान.पूजा की अपील.सच्ची रिपोर्ट.







* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 31 मई 2023

सूरतगढ़ अरुट जयंती के उपलक्ष्य पर अरोड़ वंश कल्याण समिति द्वारा 30 मई 2023 को शोभा यात्रा व सम्मान समारोह हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। अरुट जी पर विचार रखे गये। 


* मुख्य अतिथि पूजा भारती छाबड़ा ने भगवान अरुट जी महाराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

मुख्य अतिथि पूजा छाबड़ा ने सूरतगढ़ को जिला बनाने और शराबबंदी नशामुक्ति के लिए आह्वान किया। इन अभियानों में पूजा छाबड़ा के कार्यों से 

समाज ने गौरव अनुभव करते हुए पूजा छाबड़ा को सम्मानित किया। अरोड़ वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया आदि ने पूजा छाबड़ा को साफा पहनाया और सम्मान स्मृति प्रदान किया।

अरोड़वनश कल्याण समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष  नागरमल जी बाघला, चंद्र प्रकाश जनवेजा, मनोहर लाल कवातड़ा,पूरणचंद कवातड़ा,

 सुनील नागपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल,नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन काजल छाबड़ा व अरोड़ावशं कल्याण समिति की समस्त कार्यकारिणी व समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा सम्मानित किया गया। 

 पूजा छाबड़ा ने मुख्य अतिथि बनाने और सम्मानित करने पर अरोड़ावंश कल्याण समिति और समाज का आभार प्रकट किया।






( एक बड़े समाचार पत्र में नागपाल  को मुख्य अतिथि छापा गया। पूजा छाबड़ा के दीप प्रज्ज्वलन और सम्मान के फोटो छापने के बजाय उपस्थित का फोटो लगाया। सही फोटो छापे जाते तो झूठ छाप नहीं पाते। संवाददाता की करतूत रही जिनको कोई मतलब नहीं कि इससे अखबार की छवि खराब होती है। ( विधायक कासनिया से संबंधित समाचार भी तोड़मरोड़ कर छापा। अखबार के विरुद्ध भी षड़यंत्र हो सकता है।

* फोटो सच्च दिखाते हैं इसलिए यहां सभी फोटो दिए हैं।*

००००००००००००००००






 



यह ब्लॉग खोजें