गुरुवार, 22 जून 2023

सूरतगढ़ 2023.कांग्रेस के चर्चित चुनावी चेहरे:लेटेस्ट सूची.

 





करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 23 जून 2023.


👍वर्तमान में कांग्रेस टिकट के दावेदारों में पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हनुमान मील इस बार भी प्रबल दावेदार शिखर पर हैं। 

* कांग्रेस में नये मगर प्रभावी दावेदार  डूंगरराम गेदर भी हैं।डूंगरराम गेदर पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में आने के बाद वर्तमान में राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। गेदर को राज्यमंत्री का दर्जा है। 

मील परिवार के ही हजारीराम मील का नाम भी सामने आया है जो अभी पंचायत समिति के प्रधान पद पर आसीन हैं। हालांकि मील की एक  प्रेस कान्फ्रेंस में हनुमान मील का चुनाव लड़ना तय बताया गया।

अनेक चुनावों के अनुभवी बलराम वर्मा भी प्रबल दावेदार हैं।

* गंभीर दावेदारों में अमित कड़वासरा भी  है जिनका परिवार पचासों सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। 

राजनीतिक चर्चाओं में परमजीत सिंह रंधावा का नाम भी है जो प्रभावी नेता हैं। * गगनदीप विडिंग भी प्रभावशाली दावेदारों में हैं।  

जिला परिषद की सदस्य जुलेखां का नाम भी है। कांग्रेस में अभी तक केवल एक महिला का नाम ही है।

सन् 2003 से अब तक के 4 चुनावों में कांग्रेस केवल एक बार 2008 में ही जीती है। 

विधानसभा की सूरतगढ़ सीट पर 2013 और 2018 में कांग्रेस पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के हाथों पराजय हुई। मील परिवार के 2 कैंडीडेट्स पूर्व विधायक गंगाजल मील 2013 में और हनुमान मील 2018 में जीत नहीं पाए। सन् 2018 का चुनाव तो कांग्रेस अपनी मामूली सी गलती से हार बैठी।

* अब यह सीट कांग्रेस प्राप्त करना चाहती है।

* अभी तक 8 नाम ही चर्चित हैं। नयी घोषणाएं हो सकती है। ( समीक्षा अलग से की जाएगी)

०0०








यह ब्लॉग खोजें