बुधवार, 17 मई 2023

पूजा छाबड़ा के अन्न त्याग की सूचना सीएम को भिजवाई.एडीएम को सौंपा पत्र.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 17 मई 2023.

शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा द्वारा सूरतगढ को जिला बनाओ को लेकर अन्न त्याग की घोषणा की थी जिसकी सूचना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाने के लिए आज प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष  अन्य पदाधिकारियों ने एक पत्र एडीएम के मार्फत भिजवाया है। एडीएम अरविंद कुमार जाखड़ को उक्त पत्र सौंपा गया।

 पूजा छाबड़ा ने आमसभा 16 मई में यह घोषणा की थी कि जब तक सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाया जाता तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेगी।




 सूरतगढ़ शहर के विभिन्न संगठनों  एवं पदाधिकारियों में दीपक भाटिया अध्यक्ष अरोड़वंश कल्याण समिति, सुरेंद्र छाबड़ा अध्यक्ष व्यापार मंडल सूरतगढ़,घनश्यामदास आहूजा अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ, राजकुमार छाबड़ा अध्यक्ष वस्त्र विक्रेता संघ, श्यामसुंदर मेघानी  अध्यक्ष व सरंक्षक रमेश आसवानी पूज्य झूलेलाल सेवा समिति सूरतगढ़, मिलख राज सचदेवा डीमी पूर्व महामंत्री भाजपा नगर मंडल सूरतगढ़, एडवोकेट एवं नोटेरी एन डी सेतिया पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, आकाशदीप बंसल पूर्व सचिव व्यापार मंडल सूरतगढ़, ज्ञान बजाज अध्यक्ष जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, विजय मदान व्यापारी संघ प्रमुख, मनोहर लाल कवतड़ा माता चिंतपूर्णी मंदिर अध्यक्ष, सुनील नागपाल पूर्व अध्यक्ष अरोड़ वंश कल्याण समिति, श्यामलाल मनचंदा अध्यक्ष कल्याण भूमि, जसराज जी गुंबर व्यवसायी, कामरेड लक्ष्मण शर्मा, रेंवत राम सोनगरा जीनगर समाज, शिव कुमार अरोड़ा अर्जीनवीस, नरेंद्र कालड़ा प्रभारी अरुट भवन, विकास कुमार अरोड़ा, रोशन मेंगानी, गोविंद राम टेकवानी, गोपालदास सिंधी, यादव चंद सिंवाल एडवोकेट, नोटरी एडवोकेट रामचंद्र,नोटरी रणजीतराम बर्थलिया, केवल कृष्ण स्टांप विक्रेता, प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सूरतगढ़, रवि खुराना, सुशील कुमार मोदी, रामप्रवेश डाबला, गौरव अरोड़ा अर्जीनिवेश, नरेंद्र कुमार सचदेवा, सुरेंद्र गोयल, सुगन पुरी रिटायर्ड अध्यापक, गोविंद राम भाटी  कंप्यूटर ऑपरेटर, नत्थू राम सोनगरा पूर्व अध्यक्ष जीनगर समाज, भगीरथ मेघवाल, विनोद चुघ आदि ने उपस्थित होकर पूजा छाबड़ा के अन्न त्याग की सूचना का पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरतगढ़ को दिया।०0०






यह ब्लॉग खोजें