शुक्रवार, 5 मई 2023

हर्ष स्कूल सूरतगढ़ के विद्यार्थियों का जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी से साक्षात्कार

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 5 मई 2023.

जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी कैसे पढे कैसे आगे बढे और कैसे आईएएस बने जैसे प्रश्न विद्यार्थियों ने पूछे और अनेक जानकारियां प्राप्त की और मुसःकुराते हुए  उनके परिवार के सदस्य जैसे बन गए। 

हर्ष स्कूल सूरतगढ़ के ऊर्जावान एवं मेधावी विद्यार्थियों ने बड़े आत्मविश्वास से जिला कलेक्टर श्री सौरभ स्वामी IAS से  साक्षात्कार किया। जिला कलेक्टर ने भी आनंदित होते हुए जानकारियां दी कि सामने देश के भविष्य बनाने वाले शासन प्रशासन चलाने वाले बैठे हैं।

प्रधानाध्यापिका सुमति शर्मा एवं अध्यापिका कल्पना गौड़ के निर्देशन में विद्यार्थी रौनक, सृष्टि, चेष्टा ,आदित्य ,लक्ष्य तथा प्रक्षिका ने साक्षात्कार किया।

साक्षात्कार में जिला कलेक्टर श्री सौरभ स्वामी से पारिवारिक परिचय ,शैक्षणिक योग्यताएं सिविल सर्विसेज की तैयारी आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। 

श्री स्वामी ने  प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया तथा विद्यार्थियों के इस कौशल की सराहना की। 


हर्ष स्कूल के चेयरमैन अनिल धानुका ने बताया कि सह शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों का विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तित्व से साक्षात्कार कराते हैं जिससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढोतरी होती है और वे भी आगे बढने ऊंचे चढने के लिए प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

स्कूल के प्रबंधक हर्ष बंसल ने बताया कि भविष्य में भी आई ए एस ,आर ए एस , खिलाड़ियों ,समाजसेवी आदि से साक्षात्कार कराए जाएंगे तथा विद्यार्थी सफल व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सकेंगें। 

जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर सौरभ स्वामी से साक्षात्कार कर विद्यार्थी उत्साहित हुए। यह साक्षात्कार संवाद जिला कलेक्टर के कार्यालय में हुआ।०0०






यह ब्लॉग खोजें