बुधवार, 5 अप्रैल 2023

सूरतगढ जिला बनाओ आमरण अनशन स्थल पर बीड़ी सिगरेट धुंआ बंद करो.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के आमरण अनशन स्थल पर नेता कार्यकर्ता ही बीड़ी सिगरेट

का धुआं उड़ाते रहते हैं जो अनशनकारियों और समर्थन में आने वाले आमजन को परेशान करता है। आमरण अनशन पर महिलाएं भी हैं और समर्थन में भी आती हैं। उनको बुरा लगता है।

समर्थन में आने वाले लोगों को बीड़ी सिगरेट का धुंआ परेशान करता है। लोग गंदा मानते हैं मगर बीड़ी सिगरेट जलाने वालों को परवाह नहीं। 


बंद करो बीड़ी सिगरेट


नेता कार्यकर्ता बीड़ी सिगरेट जलाते रहेंगे परेशान करते रहेंगे जब तक समिति की तरफ से टोकाटाकी नहीं होगी। समिति नोटिस लगाए या फिर टोकाटोकी करे।

👍 लेकिन लगता नहीं है कि नेता लोग अपने आप बंद कर देंगे। समिति को दो चार नोटिस लगाने ही पड़ेंगे ताकि बीड़ी पियकड़ों को शर्म आए।०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें