बुधवार, 5 अप्रैल 2023

केशकला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत व कालवा बलराम वर्मा व उमेश मुद्गल से मिले.

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 5 अप्रैल 2023.

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में ट्रोमा सेंटर में   आमरण अनशन जारी रखे उमेश मुद्गल और अनशन त्याग के बाद उपचाराधीन कांग्रेस नेता बलराम वर्मा से चार अप्रैल को केशकला बोर्ड अध्यक्ष  महेंद्र गहलोत व  नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा मिले। पूर्व पार्षद  सत्य नारायण छींपा, आप नेता पृथ्वीराज जाखड़ भी मिले।

 अध्यक्ष  महेंद्र गहलोत ने उमेश को आमरण अनशन त्यागने का आग्रह किया। उमेश के आमरण अनशन का तेरहवां दिन था। गहलौत ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग को राज्य सरकार तक सही रूप में पहुंचाऊंगा। उमेश ने सवाल जवाब किए और अनशन त्यागने से इन्कार कर दिया। ०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें